जल संकट से निपटने में कारगर होगी जल संचयन इकाई, डीएम ने किया निरीक्षण

सोनभद्र। जल संकट से निपटने के लिए जल संचयन इकाइयाँ किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती हैं। यह बात जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में ग्राम मुसही, रॉबर्ट्सगंज में स्थापित जल संचयन इकाई के निरीक्षण के दौरान कही।

NTPC

यह जल संचयन इकाई अग्रणी किसान जय नारायण तिवारी द्वारा स्थापित की गई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इकाई की कार्यप्रणाली को देखा और इसके उपयोग के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि सोनभद्र जैसे जिले में अक्सर जल संकट के कारण किसानों की फसलों की उपज प्रभावित होती है और पेयजल की समस्या भी बनी रहती है। ऐसे में वर्षा जल का संरक्षण कर उसे खेती और अन्य कार्यों में उपयोग करना समय की बड़ी जरूरत है।जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में इस तरह की जल संचयन इकाइयों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। इस दौरान उन्होंने खेतों में लगी बागवानी और विभिन्न फसलों का भी निरीक्षण किया और किसान की पहल की सराहना की।

इस मौके पर केवीके की वैज्ञानिक डॉ. रश्मि सिंह, अवधेश कुमार और संस्था के प्रत्यूष त्रिपाठी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *