रेणुकूट। हिण्डाल्को रेणुकुट के क्लस्टर हेड समीर नायक और मानव संसाधान के क्ल्स्टर हेड जसबीर सिंह के मार्गदर्शन में तथा ग्रामीण विकास विभाग प्रमुख अनिल झा के नेतृत्व में किसानों हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्षेत्र में नगदी फसल जैसे सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देकर प्रगतिशील किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उदेश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आदित्य बिड़ला रुरल टेक्नोलॉजी पार्क म्योरपुर में आयोजित किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दुद्वी तहसील के म्योरपुर, बभनी व दुद्वी ब्लॉक के किसानों को नगदी फसल पैदावार बढाने तथा उससे होने वाली आमदनी में वृद्धि हेतु प्याज, चना, मटर, टमाटर, फूलगोभी, मिर्च, बैंगन, पता गोभी, मूली, पालक, धनिया इत्यादि के उन्नत किस्म के बीज वितरित किया गये। सब्जी की खेती हेतु हिण्डाल्को द्वारा क्षेत्र के 73 गांव से कुल 496 किसानों को लाभान्वित किया गया जिससे लगभग 225 एकड़ कृषि भूमि पर सब्जी का उत्पादन सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम के दौरान हिण्डाल्को के मानव संसाधान प्रमुख जसबीर सिंह ने अपने सम्बोधन में किसानों को अधिक से अधिक जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि सीएसआर द्वारा प्रदत्त उच्च गुणवत्ता वाले बीज से निश्चित ही कृषि उपज के साथ कृषकों की आय में वृद्वि होगी तथा किसानों के आत्मनिर्भरता में विशेष योगदान होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने कहा कि किसानों को अधिक से अधिक नये तकनीक का प्रयोग करना चाहिए। रासायनिक कृषि के कारण स्वास्थ्य पर बढ़ते दुष्प्रभाव को देखते हुए जैविक खेती को अधिक से अधिक अपनाने हेतु जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिण्डाल्को का यह पहल निश्चित ही समुदाय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।
ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अनिल झा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों से अपने-अपने खेतों की मिट्टी की जांच आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नोंलॉजी पार्क स्थित मृदा जांच केंन्द्र में कराने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मृदा की गुणवत्ता जांच कर किसान कम लागत में ही अधिक उत्पादन का लाभ उठा सकते हैं। म्योरपुर आदित्य बिड़ला रुरल टेक्नोलॉजी पार्क के कृषि विशेषज्ञ अंकित दुबे द्वारा किसानों को सब्जी उत्पादन हेतु खेती की तैयारी करने, बीज शोधन एवं कीटों से फसल के बचाव के बारे में बताया।
कार्यक्रम का संचालन हिण्डाल्को ग्रामीण विकास अधिकारी रमाकान्त शर्मा ने किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में हिण्डालको ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी सुभाषीश चक्रवर्ती, प्रदीप सोनी, राजेश सिंह, अजय यादव, रुद्र प्रताप यादव, अरविन्द यादव का सराहनीय योगदान रहा।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
