ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 85 हजार रुपये की ठगी का आरोप

सोनभद्र। सस्ते श्रृंगार के सामान बेचने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपियों को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों पर एक व्यक्ति से करीब 85 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप है।जानकारी के अनुसार कोन थाना क्षेत्र के नोडिहा निवासी पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने सस्ते दाम पर श्रृंगार का सामान दिलाने के नाम पर उससे पैसे ले लिए। आरोपियों ने 20 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से और बाकी रकम नकद लेकर ठगी कर ली।शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना सोनभद्र में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया, जिसमें एक एर्टिगा कार संदिग्ध पाई गई।

NTPC

सूचना के आधार पर पुलिस ने एर्टिगा कार को पकड़ लिया और उसमें सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से नगदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एर्टिगा कार को भी कब्जे में ले लिया है।फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *