“संस्थान की प्रगति और उपलब्धियों के पीछे हमारे कर्मियों का समर्पण और मेहनत ही वास्तविक शक्ति है – डॉ. विवेकानंद मिश्रा
हिंडालको महान में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
सिंगरौली । हिंडालको महान में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इकाई प्रमुख एस. सेन्थिलनाथ ने ध्वजारोहण कर कर्मियों एवं हितग्राहियों को शुभकामनाएं दीं और परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि – “यह दिन हमें शहीदों की कुर्बानियों की याद दिलाता है और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प दिलाता है।”
उन्होंने बताया कि बीते वर्ष महान ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ दर्ज कीं, जिनमें पॉटलाइन को 377 kA एम्परेज पर संचालित कर देश का सर्वोच्च स्तर हासिल करना, 6300 MT P0202 ग्रेड शुद्ध एल्युमिनियम का उत्पादन, तथा 372,274 MT हॉट मेटल और 57,767 MT प्योर मेटल का रिकॉर्ड उत्पादन शामिल है। पर्यावरण संरक्षण में भी उल्लेखनीय कदम उठाए गए—उद्योग का पहला फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित हुआ, 3,250 MT लो-कार्बन एल्युमिनियम का उत्पादन हुआ और प्लैटिनम ज़ीरो वेस्ट लैंडफिल इम्पैक्ट सम्मान प्राप्त किया गया। CSR गतिविधियों के तहत 15 गाँवों व 16 वार्डों के 60,000 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। मधुमक्खी पालन, स्वरोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी योजनाओं से ग्रामीणों व महिलाओं को सशक्त बनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान हिंडालको महान इकाई के वरिष्ठ प्रबंधन से डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा, संजय चतुर्वेदी, गौरव वर्म,आदर्श, सुदीप्ता नायक ,कर्नल गौरव चतुर्वेदी ,संजय सिंह व अन्य विभाग प्रमुखों,यूनियन प्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी गण के साथ साथ उनके परिवार जन उपस्थित रहे। आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर मझिगवां के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मोबाइल की लत पर प्रस्तुत नाटक को दर्शकों ने सराहा। उत्कृष्ट परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सेवा के लिए बच्चों एवं सुरक्षा कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिषेक उपाध्याय ने किया। पुनर्वास कॉलोनी मझिगवां में CSR प्रभारी राजीव रंजन ने ध्वजारोहण किया और विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर रॉकर्स क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही सुरक्षा जवानों के लिए गेट नम्बर -1 मे कर्नल गौरव चतुर्वेदी व उनके सुरक्षा विभाग द्वारा “बड़ा खाना” का आयोजन किया गया।
79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर हिंडालको महान ने अपने कर्मनिष्ठ अधिकारियों को विशेष पहचान दी। संस्थान में निरंतर 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 13 अधिकारियों को रजत स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में इकाई प्रमुख एस. सेन्थिलनाथ और मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने संयुक्त रूप से सभी अधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान इकाई प्रमुख ने कहा— “संस्थान की प्रगति और उपलब्धियों के पीछे हमारे कर्मियों का समर्पण और मेहनत ही वास्तविक शक्ति है। 25 वर्षों की यह सेवा केवल कार्यकाल नहीं, बल्कि समर्पण और ईमानदारी की मिसाल है।”
उन्होंने आगे कहा कि महान की पहचान उसकी तकनीकी उपलब्धियों के साथ-साथ उन कर्मचारियों से भी है जिन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा संस्थान को समर्पित किया है। समारोह के अंत में मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा “आज का यह समारोह केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी कार्यसंस्कृति और कर्मनिष्ठा का भी प्रतीक है। 25 वर्षों तक निरंतर समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करने वाले हमारे साथियों का सम्मान वास्तव में पूरी महान परिवार के लिए गर्व की बात है। मैं प्रत्येक कर्मचारी के योगदान को प्रणाम करता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि भविष्य में भी हम सब मिलकर हिंडालको महान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।” कार्यक्रम का सफल आयोजन विनय तिवारी, सुशान्त गुप्ता और मोहित शुक्ला द्वारा किया गया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
