सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर पर तेज रफ्तार ट्रक के कारण बड़ा हादसा हो गया। ट्रक ने दो वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और उसका चालक केबिन में फंस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। इस दौरान घायल लोगों को भी स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
