जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण किया जाए – मण्डलायुक्त

मण्डलायुक्त ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

NTPC

सोनभद्र। मंडल आयुक्त विंध्याचल मंडल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जनप्रतिनिधिगणों के साथ बैठक की गई। बैठक में राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़, सांसद छोटेलाल खरवार, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, संयुक्त विकास आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर रमेश चन्द्र, विधायक घोरावल प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, विधायक सदर प्रतिनिधि विकास मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी ओबरा, प्रभागीय वनाधिकारी राबर्ट्सगंज सहित  जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी उपस्थित रहें। जनप्रतिनिधिगण ने विभिन्न जनहित से जुड़ी समस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित प्रकरण को मण्डलायुक्त के समक्ष रखा। उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं दिए गए निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, इसलिए उनके माध्यम से प्राप्त होने वाली समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधिगण द्वारा वन विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं को भी मंडल आयुक्त के समक्ष रखा गया, जिस पर मंडलायुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ प्रत्येक माह में जिलाधिकारी की उपस्थिति में आवश्यक बैठक आयोजित की जाए, जिसमें वन विभाग से संबंधित समस्याओं, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा क्षेत्र में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की जाए। उन्होंने कहा कि नियमित बैठक होने से सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सकेगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि पात्र लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *