कोयला भवन मुख्यालय में बीसीसीएल की नवगठित महिला कल्याण समिति की प्रथम बैठक का आयोजन

धनबाद। कोयला भवन मुख्यालय में आज बीसीसीएल की नवगठित महिला कल्याण समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने की। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. पूनम दुबे, महाप्रबंधक (एचआरडी)  अनूप कुमार रॉय, महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  कुमार मनोज, महाप्रबंधक (सीएसआर/एमपी एवं आईआर)  सुरेन्द्र भूषण, विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती किरण रानी नायक सहित नवगठित महिला कल्याण समिति की सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं नवगठित महिला कल्याण समिति की सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। कमिटी की चेयरमैन डॉ. पूनम दुबे ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों तथा महिला समिति की कार्यकारिणी सदस्यों का शॉल एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया। स्वागत संबोधन देते हुए विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती किरण रानी नायक ने महिला समिति के गठन की आवश्यकता, उसकी भूमिका तथा महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बीसीसीएल द्वारा गठित यह समिति पूरे कोल इंडिया में अपनी तरह की प्रथम पहल है, जो संस्था के लिए गर्व का विषय है।

NTPC

अपने संबोधन में निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने कहा कि किसी भी संगठन की प्रगति में महिला कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक वातावरण सुनिश्चित करना संस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल द्वारा महिला कल्याण समिति का गठन कोल इंडिया में सर्वप्रथम तथा अपनी तरह की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो महिला कर्मचारियों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह समिति महिला कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल करते हुए संगठन में समावेशी एवं संवेदनशील कार्य संस्कृति को और सुदृढ़ करेगी।

कमिटी की चेयरमैन डॉ. पूनम दुबे ने कहा कि महिला कल्याण समिति का गठन बीसीसीएल में कार्यरत महिला कर्मचारियों के हितों, सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर समन्वित रूप से कार्य करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की समिति का गठन किया जाना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समिति महिला कर्मचारियों को अपनी बात रखने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगी तथा जागरूकता एवं कल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से उनके आत्मविश्वास, सहभागिता और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करेगी।

विदित हो कि कोल इंडिया के दिशा-निर्देशों के आलोक में गठित इस समिति में मुख्यालय स्तर पर 06 महिला अधिकारियों के साथ विभिन्न श्रमिक संगठनों से जुड़ी 06 महिला कर्मी शामिल हैं। डॉ. पूनम दुबे, सीएमएस, बीसीसीएल श्रीमती किरण रानी नायक, विभागाध्यक्ष (कल्याण)डॉ. मंजरी सिंह, उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएचडी)श्रीमती गार्गी मुखोपाध्याय, वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन)श्रीमती मधुस्मिता लकड़ा, विभागाध्यक्ष (कर्मचारी स्थापना)श्रीमती योगिता सकलानी, वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन)श्रीमती निधि सिन्हा, उप-प्रबंधक (असैनिक)श्रीमती सरोज गौतम (जनता मजदूर संघ)श्रीमती मंजू देवी (बिहार कोल माइनर्स यूनियन)श्रीमती रानी गोस्वामी (धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ)श्रीमती अंजू देवी (कोयला इस्पात मजदूर पंचायत)श्रीमती प्रीति भारती (बिहार कोलियरी कामगार यूनियन)श्रीमती जूली देवी (यूसीडब्ल्यूयू)

बैठक के दौरान समिति की कार्यप्रणाली, भावी गतिविधियों तथा महिला कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रारंभिक विचार-विमर्श भी किया गया। कार्यक्रम का समापन विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती किरण रानी नायक द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *