सोनभद्र। राबर्ट्सगंज जिला मुख्यालय पर भाजपा द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने किया। यात्रा सवेरा कैंपस से शीतला मंदिर तक निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद भारत माता की जय भारतीय सेना की जय के गगनभेदी नारे लगाए। साथ में चल रहे डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने वातावरण में देश प्रेम के प्रति उत्साह व जोश को दुगुना कर दिया। यात्रा में शामिल लोगों ने कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर लेकर भारत की इन बहादुर बेटियों को दुश्मन को सबक सिखाने में अहम भूमिका निभाने पर धन्यवाद दिया। लोगों ने कहा कि हिंदुस्तान की इन बहादुर बेटियों पर देश को गर्व है। इस मौके पर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि हमारे भारतीय सेना के वीर रणबांकुरों ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए। भारत की सेना के शौर्य को पूरी दुनिया देख चुकी है ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर। भारत मां के वीर सपूतों के रहते देश की सरहद को कोई आंख नहीं दिखा सकता। ये विशाल तिरंगा यात्रा ऐसे ही वीर सपूतों व भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए निकाली गई है। हर भारतीय को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है।
इस मौके पर राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने न केवल वीरता का प्रदर्शन किया बल्कि यह भी स्पष्ट संदेश दिया कि नया भारत आतंकवाद का जवाब उसी की भाषा में देने में सक्षम है, सेना है तो सुकुन है। सेना का गौरव गान जन जन में हो रहा है। तिरंगा यात्रा के समापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने कहा कि पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंक और बातचीत एक साथ नही चल सकते उन्होंने कहा यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के प्रति आभार प्रकट करने के लिए निकाली गई है। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, अनिल कुमार मौर्या, रमेश मिश्रा, नरेन्द्र कुशवाहा, अजीत रावत, जगदीश पटेल, शारदा खरवार, रामनरेश पासवान, अशोक मिश्रा, ओंकार केसरी, अजीत चौबे, अमरेश पटेल, कुसुम शर्मा, प्रसन्न पटेल, अनूप तिवारी, रमेश पटेल, रामसुन्दर निषाद,सुरेश शुक्ला ,अमरनाथ पटेल, ओमप्रकाश दूबे, रंजना सिंह, अशोक मौर्य, अनिल सिंह गौतम, शंभू नारायण सिंह, विशाल जायसवाल, मनोज सिंह, पुष्पा सिंह, गुडिया तिवारी, किरन तिवारी, चंद्रप्रकाश जैन, रामनिवास तोमर, नार सिंह पटेल, आशुतोश चतुर्वेदी, मीनू चौबे, विनय श्रीवास्तव, दिलीप चौबे, अंकुर सिंह, रामबली मौर्या सहित सभी मण्डल अध्यक्ष व आम जनमानस उपस्थित रहा।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।