लोकतंत्र का सबसे बड़ा उपहार है मतदाता बनना – डॉ. धर्मवीर तिवारी

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के बूथ नंबर 77 पर जाकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया। छह लोगों का फॉर्म सिक्स भरवाने के बाद कहा कि मतदाता बनना लोकतंत्र का सबसे बड़ा उपहार है। डॉक्टर तिवारी ने बताया कि बूथ नंबर 77 पर लगभग 888 मतदाता हैं। लगभग डेढ़ सौ से ऊपर नाम काटे गए हैं। भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर मतदाता विशेष गहन प्रशिक्षण अभियान में भाग ले रहे हैं, ताकि किसी भी मतदाता का नाम न छूटने पाए, क्योंकि मतदाता लोकतंत्र का सबसे मजबूत स्तंभ होता है। उन्होंने कहा कि इस समय सबसे महत्वपूर्ण कार्य मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान में भाग लेकर कोई भी मतदाता छूटे ना, छूटे हुए मतदाताओं को फॉर्म सिक्स भर कर जमा कराना, आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म सात भर कर जमा कराना अति आवश्यक है। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष संजय पांडेय, विनय पांडेय, बीएलओ विनीता पटेल, ओम प्रकाश मौजूद रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *