बैंक के गार्ड ने चलाई गोली, युवक के हाथ में लगी… मचा हड़कंप

सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक निजी बैंक के सुरक्षाकर्मी ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के हाथ में लगने से वह घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान बैंक के गार्ड ने युवक पर फायर कर दिया। गोली सीधे युवक के हाथ में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और फायरिंग के पीछे की वजह पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *