रामसरोवर पार्क में वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन, साहित्य-संगीत से गूंजा वातावरण

सोनभद्र। बसंत पंचमी के अवसर पर सोन संगीत फाउंडेशन की ओर से रामसरोवर पार्क, रॉबर्ट्सगंज में साहित्य और संगीत की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती का भव्य एवं दिव्य पूजन शुक्रवार सुबह सम्पन्न हुआ।

NTPC

मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी एडवोकेट ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर जनकल्याण की कामना की।वाणी पुत्र प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने “सबके घर खुशियों से भर, माँ सपनों को दे दे पर…”।

कविता पाठ कर लोकमंगल की कामना की।आयोजक एवं सोन संगीत फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि सहित शायर अशोक तिवारी और कवि प्रद्युम्न त्रिपाठी का सम्मान किया।कार्यक्रम में लालता प्रसाद मिश्र, सुधाकर स्वदेश प्रेम, ऋषभ त्रिपाठी, जयशंकर त्रिपाठी एडवोकेट, अखिलेश कश्यप, मिथिलेश मिश्रा सहित कई साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *