सोनभद्र। राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड, सांसद छोटेलाल खरवार, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, एम0एल0सी0 के प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, विधायक सदर के प्रतिनिधि विकास मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप सहित जनप्रतिनिधि गण व अधिकारी गण की उपस्थिति में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के अधीन कार्यरत जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास (डी0एम0एफ0) सोनभद्र की बैठक की गयी। बैठक में जनपद के खनिज क्षेत्रों में जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास फण्ड के माध्यम से विकास कार्यों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। चर्चा के दौरान जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास द्वारा जनपद में पिछले वित्तीय वर्ष में कराये गये कार्यों की बिन्दुवार जानकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह द्वारा दी गयी।
जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास फण्ड में जमा धनराशि का इस्तेमाल खनन क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों के विकास एवं सुख-सुविधा को बेहतर करने के लिए किया जाये, न्यास की कार्य प्रणाली के लिए नीतिगत रूपरेखा तैयार करना, समय-समय पर उसकी समीक्षा की जाये, खनन कार्यों के साथ ही खनन क्षेत्रों में सम्पर्क मार्ग, सम्पर्क मार्ग का अनुरक्षण आदि का कार्य कराकर गरीबों की सेवा के लिए बेहतर बनाया जाए, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, शिक्षा आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए कार्य योजना पर चर्चा की गयी, डीएमएफ से कराये जा रहे कार्यों से सम्बन्धित प्रदर्शन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाये। बैठक में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन न्यास द्वारा कराये जा रहे कार्यों व आगामी वित्तीय वर्ष में होने वाले कार्यों की विषय में बिन्दुवार जानकारी दी और इस दौरान उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला खनिज फाउण्डेशन द्वारा जो निर्माण कार्य कराये जाने हैं, उसका शीघ्र स्टीमेट बनाकर प्रस्ताव प्रस्तुत करें, उसके पश्चात टेण्डर आदि की प्रक्रिया निर्धारित समय के अन्दर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
