बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए तथा योगी सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य तथा जनपद वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को बाढ़ क्षेत्र का तूफानी दौरा कर वाराणसी में आए बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए तथा योगी सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का उन्हें भी भरोसा दिया।
प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने नमो घाट से लेकर नक्की घाट तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए राहत शिविरों में पहुँचकर पीड़ितों से संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर राहत कार्यों में कोताही न हो और ज़रूरतमंद लोगों की हर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राहत शिविरों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, भोजन, चिकित्सा सुविधा और बिजली आपूर्ति जैसे बुनियादी जरूरतों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने राम पीजी कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर में रह रहे सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों को मुख्यमंत्री बाढ़ राहत किट का वितरण किया गया। तत्पश्चात उन्होंने दीप्ति कॉन्वेंट स्कूल हुकुलगंज में बनाएं गए राहत शिविरों का भी दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से संवाद किया और उन्हें राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चिकित्सा टीमें पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें, जलजनित रोगों की रोकथाम हेतु समुचित प्रयास हों, और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी जरूरतमंद सहायता से वंचित न हो। उन्होंने पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान राहत शिविर में रह रहे परिवारों के साथ छोटे बच्चों को प्रभारी मंत्री ने दुलारते हुए उन्हें चॉकलेट भेंट किया। चॉकलेट पाते ही छोटे-छोटे बच्चे खिलखिला कर हस पड़े।
इस दौरान प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मेयर अशोक तिवारी, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
