बाइकों की आमने-सामने टक्कर में छात्र की दर्दनाक मौत

अनपरा / सोनभद्र। स्थानीय क्षेत्र के धन निरंकारी गेट के पास तेज रफ्तार  दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 10वीं के एक छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र सीएचएस का फॉर्म भरकर बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिससे टक्कर बेहद घातक साबित हुई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *