जीरो फेटलिटी अभियान के तहत सख्ती, रॉन्ग साइड और नो पार्किंग पर चालान

सोनभद्र । सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए “Zero Fatality District (ZFD)” अभियान के तहत पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत चोपन क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए रॉन्ग साइड चलने पर एक वाहन का चालान किया गया, जबकि नो पार्किंग में खड़े चार वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। यह अभियान क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के प्रभारी अभय नाथ सिंह यादव के नेतृत्व में चलाया गया।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पुलिस लगातार ऐसे अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने और नियमों का पालन कराने में जुटी हुई है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *