विजयगढ़ किले पर अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के विजयगढ़ किले पर रविवार की सुबह मजार के समीप एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने प्रार्थना पत्र देकर हत्या की आशंका जताई है। मौके पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ कर एक युवक को गिरफ्तार कर ली है। बताया जाता है कि मजार पर इब्राहिम के द्वारा झाड़ फूक करने कार्य किया जाता था लोगों में चर्चा हो रही थी कि कहीं झाड़ फुक का कार्य तो उसकी मौत का कारण नहीं बन गया। जबकि परिजनों ने हत्या किये जाने की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुट गयी। क्षेत्राधिकार सदर रणधीर मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। कहा कि झाड़ फुक करने के चलते कुछ विवाद सामने आया था जिस पर एक युवक को गिरफ्तार कर मामले में जांच पड़ताल पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पायेगा। थाना प्रभारी मामला पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गये हैं।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *