विलासपुर। एस. एस. राव ने 2 फरवरी 2026 को एनटीपीसी कोलडैम स्टेशन के परियोजना प्रमुख का कार्यभार संभाला। राव पिछले छह माह से कोलडैम परियोजना के प्रचालन एवं अनुरक्षण विभाग में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे थे।

एनटीपीसी कोलडैम ने एस. एस. राव का परियोजना प्रमुख के रूप में स्वागत किया। साथ ही, निवर्तमान परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर को उनके एनटीपीसी लारा स्थानांतरण के अवसर पर भावपूर्ण विदाई दी| कार्यक्रम के दौरान संगिनी संघ की अध्यक्षा श्रीमती रेखा ठाकुर के सहयोग एवं सहभागिता के लिए भी शुभकामनाएँ व्यक्त की गईं। एस. एस. राव ने वर्ष 1990 में एक्ज़ीक्यूटिव ट्रेनी के रूप में एनटीपीसी में अपनी सेवाएँ प्रारंभ की व अपने दीर्घ कार्यकाल के दौरान सीएंडआई, ईईएमजी, ईएमजी, अनुरक्षण, ऐश डाइक अनुरक्षण तथा प्रचालन एवं अनुरक्षण जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में कई दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। कोलडैम से पूर्व वे एनटीपीसी तलचर कानीहा में कार्य कर रहे थे| एनटीपीसी कोलडैम परिवार एस. एस. राव के नेतृत्व में परियोजना की निरंतर प्रगति की अपेक्षा करता है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
