एसपी की सख्तीः लापरवाही पर चौकी  इंचार्ज सस्पेंड, कई का ट्रांसफर

सोनभद्र। कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। हिंदुआरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया, जबकि म्योरपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक कृष्णानंद सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया। इसी क्रम में कई थानों व चौकियों में तैनात उप निरीक्षकों और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया, जिससे व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके। राबर्ट्सगंज में तैनात एसआई घनश्याम तिवारी को डाला चौकी की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं कमलेश पाल को डायल-112 सेवा का प्रभारी बनाया गया है ताकि आपात सेवाएं और मजबूत हों। डायल-112 के पूर्व प्रभारी गोपाल जी गुप्ता को एसपी कार्यालय के मीडिया सेल में जनसंपर्क अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आशीष पटेल को सुअरसोत चौकी का इंचार्ज तथा अनिल विश्वकर्मा को हिंदुआरी चौकी की कमान दी गई है, जबकि चंद्रशेखर सिंह को मॉनिटरिंग व समन सेल का प्रभारी बनाया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *