सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा–2025 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर, आदर्श इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा प्रबंध और तैनात पुलिस बल की ड्यूटी की समीक्षा की।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने, केंद्रों के आसपास भीड़ न लगने देने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी प्रकार की नकल या संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।पुलिस प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
