18
Feb
सोलापुर, । बुधवार को एनटीपीसी सोलापुर ने अपने नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत आसपास के गांवों की 50 बालिकाओं को साइकिल वितरित कीं। यह आयोजन परियोजना क्षेत्र की ग्रामीण बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ई. सत्य फणी कुमार, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (प.क्षे-।) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनटीपीसी सोलापुर के परियोजना प्रमुख बी.जे.सी ने की। इस अवसर पर बोलते हुए, ई. सत्य फणी कुमार ने कहा, "एनटीपीसी सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मानना है कि बालिकाओं की…
