SINGRAULI

कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने हेतु एनसीएल ने की सराहनीय पहल…

कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने हेतु एनसीएल ने की सराहनीय पहल…

सीएसआर अंतर्गत चितरंगी, बरगवा एवं आसपास के क्षेत्रों में किया कंबल वितरण सोनभद्र, सिंगरौली।  नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने अपनी निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत सिंगरौली एवं सोनभद्र क्षेत्र में शीतलहर के बीच गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों में लगातार कंबल वितरण का कार्य कर रही है।इस क्रम में कंपनी ने सोमवार को दार पंचायत, चितरंगी जो कि एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, में 200  कंबलों का वितरण किया। इस अवसर पर सीधी-सिंगरौली के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, राज्य मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं चितरंगी विधायक, श्रीमती राधा सिंह, पंचायत प्रतिनिधिगण तथा एनसीएल के महाप्रबंधक…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल में आईएएस प्रशिक्षुओं ने किया बालिकाओं का मार्गदर्शन

एनटीपीसी विंध्याचल में आईएएस प्रशिक्षुओं ने किया बालिकाओं का मार्गदर्शन

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 के शीतकालीन सत्र के दौरान वर्ष 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षुओं ने जेम की प्रतिभागी बालिकाओं के साथ एक विशेष एवं प्रेरणादायक संवाद सत्र में सहभागिता की। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने बालिकाओं को अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने के लिए प्रेरित किया, अपने जीवन अनुभव साझा किए तथा जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास, स्पष्टता और उद्देश्य के साथ सामना करने का संदेश दिया। इस संवाद सत्र में श्रीमती रूमा डे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल), श्रीमती मृणालिनी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), प्रणव वर्मा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), माहताब आलम,…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल ने 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षुओं का किया स्वागत

एनटीपीसी विंध्याचल ने 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षुओं का किया स्वागत

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल ने परियोजना के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक संवादात्मक सत्र के माध्यम से वर्ष 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ वरिष्ठ प्रबंधन से ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं), देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) तथा श्रीमती रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) उपस्थित रहीं। इस अवसर पर श्री सुरेश जाधव, एस डीएम (सिंगरौली) भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई, जिनमें एस.पी. यादव, अपर…
Read More
एनसीएल में ‘कोल हैंडलिंग प्लांट’ के रखरखाव व स्वच्छता अभियान उपरांत हुआ पारितोषिक वितरण समारोह

एनसीएल में ‘कोल हैंडलिंग प्लांट’ के रखरखाव व स्वच्छता अभियान उपरांत हुआ पारितोषिक वितरण समारोह

'स्वच्छता से सुरक्षा और समृद्धि की ओर' थीम पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन सोनभद्र /सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के मुख्यालय में सोमवार को कोल हैंडलिंग प्लांट्स (सीएचपी) के 'रखरखाव एवं स्वच्छता अभियान' के निरीक्षण उपरांत विजेताओं को सम्मानित करने हेतु एक समारोह का आयोजन किया गया जिसकी थीम ‘स्वच्छता से सुरक्षा और समृद्धि की ओर’ थीम पर आधारित थी । 22 से 25 दिसंबर 2025 तक चले निरीक्षण अभियान में एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं के सीएचपी को 4 भागों में बांटा गया था व कोल स्पीलेज, धूलशमन व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग), पीपीई का उपयोग, उपयोग, विद्युत सुरक्षा, अर्थिंग, एवं कंट्रोल…
Read More
एनसीएल में महिला खेलकूद प्रतियोगिता ‘निरामया 2.0’ का हुआ भव्य शुभारंभ

एनसीएल में महिला खेलकूद प्रतियोगिता ‘निरामया 2.0’ का हुआ भव्य शुभारंभ

सोनभद्र/सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सीईटीआई परिसर में सोमवार को दो दिवसीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता ‘निरामया 2.0’ का शुभारंभ हुआ। एनसीएल परिवार की महिलाओं की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सिलोस प्रेसिडेंट एवं कृति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती बी.के. दुर्गा ने वीसी के माध्यम से किया। इस अवसर पर कृति महिला मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती संगीता नारायण, श्रीमती वीणा सिंह, श्रीमती शीला द्विवेदी, श्रीमती रूबी जायसवाल सहित महिला मंडल की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। ‘निरामया 2.0’ के अंतर्गत बैडमिंटन, कैरम, लूडो, 50 मीटर…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल में जेम 2025 शीतकालीन सत्र का शुभारंभ

एनटीपीसी विंध्याचल में जेम 2025 शीतकालीन सत्र का शुभारंभ

जेम एक परिवर्तनकारी पहल है, जो न केवल बालिकाओं के सपनों को साकार करती है, बल्कि उनके परिवारों, समुदायों और अंततः राष्ट्र के विकास में भी सकारात्मक भूमिका निभाती है - संजीब कुमार साहा सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल ने 29 दिसंबर 2025 को क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान (RLI) में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 के शीतकालीन सत्र का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधन के अनेक अधिकारी भी गरिमामयी रूप से शामिल हुए, जिनमें ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं…
Read More
हिंडाल्को महान में संविदाकार मीट आयोजित, सुरक्षित कार्य संस्कृति को लेकर साझा हुई जिम्मेदारियाँ

हिंडाल्को महान में संविदाकार मीट आयोजित, सुरक्षित कार्य संस्कृति को लेकर साझा हुई जिम्मेदारियाँ

सिंगरौली। हिंडाल्को महान में 24 दिसंबर को संविदाकारों के साथ समन्वय को सुदृढ़ करने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से तीसरी वार्षिक संविदाकार मीट का आयोजन किया गया। इस मीट में 80 से अधिक संविदाकारों एवं उनके प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए सुरक्षा, अनुपालन और संस्थागत प्रक्रियाओं से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं आदित्य वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षा संकल्प लिया। पर्चेज हेड राम जतन गुप्ता ने बैठक में शामिल विभागाध्यक्षों, संविदाकारों एवं अन्य समस्त प्रतिभागियों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए सम्मेलन…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल वीवा क्लब में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया क्रिसमस उत्सव

एनटीपीसी विंध्याचल वीवा क्लब में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया क्रिसमस उत्सव

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल में 25 दिसंबर 2025 को वीवा क्लब में आयोजित सायंकालीन कार्यक्रम के दौरान क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एम. सुरेश, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम) एवं अध्यक्ष (वीवा) तथा  राहुल वर्मा, अपर महाप्रबंधक (एयूडी) एवं उपाध्यक्ष (वीवा) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उत्सव में कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी सौहार्द, एकता एवं उल्लास के वातावरण को और भी जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के दौरान केक कटिंग, गीत-संगीत, नृत्य तथा…
Read More
सरस्वती शिशु मंदिर, विंध्यनगर में ‘परस्पर सम्मान एवं विश्वास’ पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर, विंध्यनगर में ‘परस्पर सम्मान एवं विश्वास’ पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा 24 दिसंबर 2025 को कोर वैल्यू समारोहों की श्रृंखला के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, विंध्यनगर में स्कूली बच्चों के लिए “ परस्पर सम्मान एवं विश्वास” विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कम उम्र से ही नैतिक मूल्यों की समझ विकसित करना एवं आत्मविश्वास के साथ अपने विचार व्यक्त करने की प्रेरणा देना था। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मुद्रिका प्रसाद दुबे, विद्यालय के शिक्षक गण तथा निर्णायक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर परियोजना के अधिकारियों ने भी सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया एवं उनके आत्मविश्वास पूर्ण वक्तव्यों की सराहना की।  राहुल…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल में “पारस्परिक सम्मान एवं विश्वास” के अंतर्गत विशेष मनोरंजक खेलों का आयोजन

एनटीपीसी विंध्याचल में “पारस्परिक सम्मान एवं विश्वास” के अंतर्गत विशेष मनोरंजक खेलों का आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली।  पारस्परिक सम्मान एवं विश्वास को समर्पित कोर वैल्यू माह  समारोहों के अंतर्गत एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा दिसंबर माह में कर्मचारियों, सहयोगियों एवं संविदा कर्मियों के परिजनों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सहभागी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों में लघुकथा लेखन, निबंध लेखन, नारा लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताएँ शामिल हैं, जिनमें सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में विंध्य क्लब मे  “परस्पर विश्वास एवं सम्मान” थीम पर आधारित विशेष मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों एवं उनकी जीवन साथियों ने अत्यंत उत्साह और टीम भावना का परिचय दिया।…
Read More