12
Jan
सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के उमंग भवन में दिनांक 10 जनवरी 2026 को “संगम–50” कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना से सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को भी आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना के कर्मचारियों द्वारा हिंदी कविताओं का सस्वर एवं भावपूर्ण पाठ किया गया, जिसे उपस्थित जनों ने अत्यंत सराहा। सभी श्रोताओं ने कविताओं का भरपूर आनंद लिया तथा वातावरण साहित्यिक रस से सराबोर हो गया। इस गरिमामय अवसर पर परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए के राजकुमार, महाप्रबंधक…
