27
Jan
सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने 77वाँ गणतंत्र दिवस अंबेडकर स्टेडियम में हर्षोल्लास, देशभक्ति और जनभागीदारी के साथ भव्य रूप से मनाया। इस गरिमामय आयोजन में कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा स्थानीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों में ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), ज्ञान सिंह भाटी, उप कमांडेंट (सीआईएसएफ), एम. सुरेश, महाप्रबंधक(अनुरक्षण एवं एडीएम), डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक(चिकित्सा), देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक(तकनीकी सेवाएँ एवं परियोजना) तथा श्रीमती रुमा दे शर्मा, मानव संसाधन…
