31
Jan
सोनभद्र, सिंगरौली। शनिवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक (तकनीकी/संचालन) सुनील प्रसाद सिंह सहित 8 अधिकारी और 50 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। एनसीएल मुख्यालय से सुनील प्रसाद सिंह, निदेशक (तकनीकी/संचालन), राम हरख प्रसाद, सहायक पर्यवेक्षक (इलेक्ट्रिकल), रंजीत, सहायक पर्यवेक्षक (परिवहन), राजस्व विभाग सेवानिवृत्त हुए।इन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में एनसीएल मुख्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।सेवानिवृत्त हो रहे एनसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) सुनील प्रसाद सिंह ने अभिनंदन समारोह के दौरान सेवानिवृत्ति को जीवन का एक पड़ाव बताया । साथ ही पूर्व की स्मृतियों के आलोक में सभी को सहयोग, प्रेम और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। साथ…
