एनडीए की प्रचंड जीत पर डाला मंडल में जश्न,सदर विधायक भूपेश चौबे ने कार्यकर्ताओं संग मनाई खुशी

डाला।भारतीय जनता पार्टी एनडीए गठबंधन द्वारा बिहार में लगातार पाँचवीं बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनने की खुशी में डाला मंडल के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जोरदार उत्सव मनाया। सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी, ढोल–नगाड़ों और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता और डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर जनता ने भरोसा जताया है। बिहार की जनता ने एनडीए गठबंधन को बहुमत देकर यह सिद्ध किया कि विकास ही उनका एजेंडा है। उन्होंने इसके लिए बिहार की जनता को हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी।

जश्न कार्यक्रम में डाला मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह बबलू, मुकेश जैन, धीरेंद्र सिंह पटेल, रजत कुमार, अवनीश पांडे, राहुल बैगा, मनीष तिवारी, आर. के. पटेल, चंद्रावती गौड़, प्रिंस अग्रहरी, विकास जैन, शारदा अग्रहरि, राजेंद्र बैगा, संतोष तिवारी, संतोष शर्मा, नंदू पटेल, रामू सिंह गोंड समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *