नरहटी में बारिश से गिरा कच्चा मकान,तीन लोगों की बची जान

कोन (सोनभद्र) विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत चांची कला के नरहटी गांव में रात को हुई भारी बारिश में आनंद कुमार का कच्चा मकान बारिश से धराशायी  हो गया।  जहाँ मकान में   सो रहे माया देवी, देवांश कुमार , ज्योति कुमारी बाल-बाल बच गए।  माया देवी ने बताया कि वे तीनों एक साथ सो रहे थे कि अचानक रात में भारी बारिश के दौरान अचानक दीवार गिरने की आवाज आई जहाँ चारपाई से उठकर भागने में सफल रहे और वहीं  देखते ही देखते दीवार धराशायी हो गया। मकान स्वामी आनंद कुमार ने कहा कि वे गरीबी के कारण कच्चे मकान से  अब  बेघर हो गए । उन्होंने जिला अधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *