बीजेपी सरकार में आदिवासियों पर हो रहा जुल्म – रामराज सिंह गोंड

सोनभद्र।  कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड  ने कहा कि चोपन थाना क्षेत्र के बड़गाव मे आदिवासियों की जोत कोड की जमीन को भू माफिया द्वारा कूट रचित तरीके से अपनें नाम करवा लिया गया है  इसकी जानकारी होते ही आदिवासियों ने न्यायालय का शरण लिया,  न्यायालय के आदेश पर भू माफिया के खिलाफ 419 और 420 का मुक़दमा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की स्थानीय पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है। आरोपियों द्वारा आदिवासियों को धमकाया जा रहा है । इस मामले को लेकर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओ शुक्रवार को आदिवासियों  के साथ जिले के अधिकारी  को मामले  से अवगत कराया ।
जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा  कि बीजेपी सरकार में आदिवासियों पर जुल्म  किया जा  रहा है, उनकी जमीन को फर्जी तरीके से दंवगों  द्वारा ज़बर्दस्ती कब्जा किया जाता है, विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देते है। बीजेपी सरकार मे दलितों, पिछड़ों ,महिलाओं आदिवासियों पर अत्याचार चरम पर है लेकिन जब जब आदिवासियों, दलितों पिछड़ों, पर अत्याचार होगा कॉंग्रेस का हर कार्यकर्ताओं उनकी आवाज बुलन्द करेगा । उक्त मौके पर राजेश द्विवेदी, बृजेश तिवारी, शीतला पटेल, राजबाली पांडे, स्वतंत्र साहनी, लल्लू राम पांडे,  जय शंकर भारद्वाज सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *