20
Dec
बारा। शनिवार को एनटीपीसी अंता परिसर में उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब अचानक सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता तेज़ हो गई। मुख्य प्रवेश द्वारों पर कड़ी निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर, सायरन की आवाज़ तथा कर्मचारियों की नियंत्रित आवाजाही ने पूरे परिसर को अलर्ट मोड में ला दिया। सूत्रों के अनुसार, परिसर के कुछ संवेदनशील हिस्सों में आपात स्थिति से निपटने की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी गई। सुरक्षाकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात नजर आए, वहीं प्रशासनिक एवं तकनीकी टीमों के बीच तेज़ी से समन्वय स्थापित किया गया। अचानक बदले हालात के कारण कुछ समय के लिए…
