RAIPUR

अत्याधुनिक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का किया शिक्षा मंत्री  यादव ने लोकार्पण

अत्याधुनिक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का किया शिक्षा मंत्री यादव ने लोकार्पण

युवाओं को मिलेगा अत्याधुनिक खेल सुविधा का लाभ रायपुर, /स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग में लगभग 144.78 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया। यह नया परिसर रविशंकर स्टेडियम के समीप तैयार किया गया है। मंत्री श्री यादव ने फीता काटकर इस खेल सुविधा को जनता को समर्पित किया। मंत्री श्री यादव ने कहा कि यह अत्याधुनिक खेल सुविधा जिले के युवाओं को विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धाओं की तैयारी के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल खेल क्षेत्र में जिले के लिए नई दिशा और ऊर्जा का संचार करेगी तथा…
Read More
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ओड़गी में सड़क एवं पुलिया निर्माण का किया औचक निरीक्षण

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ओड़गी में सड़क एवं पुलिया निर्माण का किया औचक निरीक्षण

*गुणवत्ता पर नाराजगी, पुनः निर्माण और कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश* रायपुर, / महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के धरसेड़ी-कर्री-कुप्पी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़क और पुलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने नव-निर्मित सड़क की गुणवत्ता, सामग्री के उपयोग तथा संपूर्ण निर्माण प्रक्रिया का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि सड़क के कई हिस्सों में निर्माण मानकों का समुचित पालन नहीं किया गया है और कार्य अभी भी अधूरा है। इस पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों…
Read More
घर बैठे धान विक्रय का नया दौर: तुंहर टोकन ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत

घर बैठे धान विक्रय का नया दौर: तुंहर टोकन ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत

*मोबाइल से काट रहे टोकन, धान खरीदी प्रक्रिया हुई पारदर्शी और तेज* रायपुर, / खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किया गया तुंहर टोकन मोबाइल ऐप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। धान खरीदी तिहार के बीच इस डिजिटल नवाचार ने उपार्जन केंद्रों में लगने वाली भीड़, समय की बर्बादी और पारंपरिक जटिलताओं को काफी हद तक कम कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में लागू की गई इस व्यवस्था से किसान अब अपने मोबाइल से कुछ ही मिनटों में धान विक्रय हेतु…
Read More
खरीफ उपार्जन शुरू होते ही धमतरी में लौटी रौनक..

खरीफ उपार्जन शुरू होते ही धमतरी में लौटी रौनक..

 *ईश्वरी–विद्या जैसी महिलाएँ बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* रायपुर,/ प्रदेशभर की तरह धमतरी जिले में भी खरीफ उपार्जन वर्ष 2025-26 की शुरुआत 15 नवंबर से सुचारू रूप से हो चुकी है। खरीदी केंद्रों में जहाँ किसानों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता दिखाई दे रही है, वहीं गांवों में श्रमिक परिवारों के बीच भी खुशी का माहौल है। धान खरीदी से जुड़े कार्यों ने ग्रामीण श्रमिकों, विशेषकर महिलाओं के लिए रोजगार एवं अतिरिक्त आय के अवसर बढ़ा दिए हैं, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था में नई जान आई है। संबलपुर गांव के खरीदी केंद्र में काम कर रहीं ईश्वरी यादव और विद्या…
Read More
कोपरा जलाशय को मिलेगा रामसर स्थल का दर्जा,राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने भेजा प्रस्ताव

कोपरा जलाशय को मिलेगा रामसर स्थल का दर्जा,राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने भेजा प्रस्ताव

रायपुर,/वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित कोपरा जलाशय को राज्य सरकार ने प्रस्तावित रामसर स्थल घोषित करने की दिशा में बड़ी पहल की है। प्राकृतिक और मानव निर्मित विशेषताओं से युक्त यह जलाशय पूरे क्षेत्र के लिए जलसंसाधन, सिंचाई और जैव विविधता का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। *कोपरा जलाशय के रामसर स्थल बनने से क्षेत्र को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान* वन मंत्री श्री कश्यप ने उम्मीद जताई है कि कोपरा जलाशय के रामसर स्थल बनने से क्षेत्र को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। गौरतलब…
Read More
भरतपुर में नई ग्रामीण बस सेवा शुरू…

भरतपुर में नई ग्रामीण बस सेवा शुरू…

*मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से ग्रामीणों में खुशी की लहर* रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी सोच एवं मंशानुरूप परिवहन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर ब्लॉक में ग्रामीण बस सेवा के तहत नई बसों का शुभारंभ किया गया।  उल्लेखनीय है कि परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर, सुगम और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने का लक्ष्य लगातार साकार हो रहा है। उनकी प्राथमिकता हमेशा से अंतिम व्यक्ति तक शासकीय सुविधाएं पहुँचाना रही है। ग्रामीण बस सेवा इसी संकल्प का प्रभावी उदाहरण है, जिसने गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने की…
Read More
छत्तीसगढ़ राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण की पहल : वेटलैंड मित्र अभियान

छत्तीसगढ़ राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण की पहल : वेटलैंड मित्र अभियान

रायपुर, /वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण द्वारा राज्य में वेटलैंड संरक्षण के लिए “वेटलैंड मित्र” बनाने का अभियान शुरू किया गया है। वेटलैंड मित्र स्थानीय आद्रभूमियों के संरक्षण में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। *पंजीकृत वेटलैंड मित्रों को वेटलैंड संरक्षण की मिलेगी जानकारी* वेटलैंड मित्र बनने के लिए इच्छुक व्यक्ति QR कोड स्कैन करके निर्धारित फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरकर अपने निकटतम आद्रभूमि क्षेत्र से जुड़ सकते हैं। पंजीकृत वेटलैंड मित्रों को वेटलैंड संरक्षण से संबंधित जानकारी, प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही वे…
Read More
नई औद्यागिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण – मंत्री लखनलाल देवांगन

नई औद्यागिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण – मंत्री लखनलाल देवांगन

*वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने किया सीआईआई के कॉनक्लेव का शुभारंभ किया* रायपुर,/वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज राजधानी रायपुर में कॉन्फेडरेसन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ एमएसएमई कॉनक्लेव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश की नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण हो रहा है। जब नई औद्योगिक नीति तैयार हो रही थी उस समय देश के अन्य राज्यों की नीति का भी अध्ययन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में अब 7 लाख 75 हजार करोड़ रूपए…
Read More
सोशल ऑडिट में पारदर्शिता का नया युग ‘पंचायत निर्णय ऐप’ बनेगा जवाबदेही का सशक्त माध्यम

सोशल ऑडिट में पारदर्शिता का नया युग ‘पंचायत निर्णय ऐप’ बनेगा जवाबदेही का सशक्त माध्यम

ग्राम सभाओं के सामाजिक अंकेक्षण को पंचायत निर्णय ऐप के माध्यम से ऑनलाईन संचालन में छत्तीसगढ़ ने देशभर में प्राप्त किया द्वित्तीय स्थान* रायपुर, / छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर डिजिटल गवर्नेस के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए 'पंचायत निर्णय ऐप' के क्रियान्वयन में पूरे देश में द्वित्तीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।         महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित…
Read More
छत्तीसगढ़ में नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगाँठ पर ऐतिहासिक जनसहभागिता

छत्तीसगढ़ में नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगाँठ पर ऐतिहासिक जनसहभागिता

*लगभग 20 हजार स्थलों पर 6.70 लाख से अधिक लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ* रायपुर, / नशामुक्त भारत अभियान (NMBA) की 5वीं वर्षगाँठ छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व जनभागीदारी और जागरूकता के साथ मनाई गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में एक विशाल जन-अभियान का स्वरूप दिखाई दिया। राज्य के सभी विभागों के समन्वय से समाज कल्याण विभाग द्वारा शपथ कार्यक्रमों का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया जिसमें हर वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम रायपुर स्थित होटल मैरियट में आयोजित हुआ।…
Read More