RAIPUR

बालोद में होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का भव्य आयोजन

बालोद में होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का भव्य आयोजन

 *स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन एवं शुभंकर-लोगो का अनावरण*  रायपुर,/प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का आयोजन बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इस राष्ट्रीय आयोजन की तैयारी का शुभारम्भ आज स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव द्वारा कार्यक्रम स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमिपूजन के साथ किया गया। मंत्री श्री यादव ने इस अवसर पर राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ पर आधारित शुभंकर तथा ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ थीम पर आधारित लोगो का अनावरण भी किया।  *15 हजार से अधिक रोवर-रेंजर होंगे शामिल*  स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
Read More
विद्यार्थियों में छिपे चैम्पियन को बाहर लाने में मददगार है खेल-कूद प्रतियोगिताएं : कुलपति, डॉ. गिरीश चंदेल

विद्यार्थियों में छिपे चैम्पियन को बाहर लाने में मददगार है खेल-कूद प्रतियोगिताएं : कुलपति, डॉ. गिरीश चंदेल

विश्वविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का कुलपति ने खेल ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ  रायपुर,। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा है कि हर खिलाडी में एक चैम्पियन होता है, बस उस चैम्पियन का प्रोत्साहित करने और उसे बाहर लाने की जरूरत होती है। उन्होने कहा कि खेल-कूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में छिपे चैम्पियन को बाहर लाने में मददगार होती हैं। डॉ. चंदेल ने कहा कि  कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों में अंतर्निहित खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। डॉ. चंदेल आज यहां कृषि विश्वविद्यालय के स्पोर्टस काम्प्लेक्स में विश्वविद्यालयीन खेल-कूद…
Read More
वन मंत्री से लघु वनोपज संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

वन मंत्री से लघु वनोपज संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

रायपुर,/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप से आज नया रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के प्रबंधकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ अध्यक्ष श्री रूप साय सिंह सलाम के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की।  इस अवसर पर प्रदेश प्रबंधक संघ के अध्यक्ष राजू सोनी, कार्यकारिणी अध्यक्ष विनोद सिन्हा, लोकेश्वर डड़सेना, निर्मल कुमार विश्वास, ललित कश्यप, यशवंत चंद्राकर, राधेश्याम सहित अन्य प्रबंधक उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने वन मंत्री कश्यप को विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान हेतु आवश्यक…
Read More
उप मुख्यमंत्री ने 82.24 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री ने 82.24 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

सरगुजा का अब तेजी से हो रहा विकास – अरुण साव* रायपुर./ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में 82 करोड़ 23 लाख 71 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने शहर के स्वच्छता पार्क में 50 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित अटल परिसर के लोकार्पण के साथ ही लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन भी किया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम…
Read More
दंडामी लक्जरी रिसॉर्ट चित्रकोट बस्तर में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी एवं जनजातीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन

दंडामी लक्जरी रिसॉर्ट चित्रकोट बस्तर में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी एवं जनजातीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर,/ छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने राज्य के सांस्कृतिक और पर्यटन संवर्धन के लिए विशेष गतिविधियों की एक श्रृंखला शुरू की है। इस श्रृंखला के तहत 09 दिसंबर 2025 को दंडामी लक्जरी रिसॉर्ट, चित्रकोट बस्तर में एक अनूठी पारंपरिक छत्तीसगढ़ी एवं जनजातीय व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय पाक शैलियों को उजागर करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसमें भारत के किसी भी हिस्से से 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय व्यंजनों, छत्तीसगढ़ी…
Read More
गाइडलाइन दरों पर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड के महत्वपूर्ण निर्णय : इंक्रीमेंटल प्रणाली समाप्त,मूल्यांकन प्रक्रिया हुई सरल

गाइडलाइन दरों पर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड के महत्वपूर्ण निर्णय : इंक्रीमेंटल प्रणाली समाप्त,मूल्यांकन प्रक्रिया हुई सरल

*जिला मूल्यांकन समितियाँ 31 दिसंबर तक भेजेंगी नए प्रस्ताव* रायपुर,/ राज्य में 20 नवंबर 2025 से लागू नई गाइडलाइन दरों के संबंध में प्राप्त सुझावों, ज्ञापनों और आपत्तियों पर विचार करने हेतु मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक 07 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई। बैठक में पंजीयन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से कई व्यापक निर्णय लिए गए, जो 08 दिसंबर से तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। बैठक में नगरीय क्षेत्रों में भूमि मूल्यांकन के लिए लागू इंक्रीमेंटल आधार…
Read More
नक्सलवाद उन्मूलन में छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नक्सलवाद उन्मूलन में छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर,/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव में आयोजित  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष राज्य के इतिहास में निर्णायक मोड़ साबित हुए हैं।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा निर्धारित लक्ष्य—“31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन”—की दिशा में छत्तीसगढ़ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और यह अब अंतिम सांसें गिन रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले दो वर्षों में सुरक्षा बलों ने अभूतपूर्व…
Read More
राज्यपाल ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भूमि को यथावत रखने के दिए निर्देश

राज्यपाल ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भूमि को यथावत रखने के दिए निर्देश

रायपुर, / राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा और अन्य निर्माण कार्य किए जाने को गंभीरता से लेते हुए इस पर तत्काल कार्रवाई करने और भूमि को यथावत रखने के निर्देश दिए हैं।  राज्यपाल श्री डेका ने आज लोकभवन में मुख्य सचिव विकास शील से इस संबंध में चर्चा की और स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की जमीन पर कब्जा और अनाधिकृत निर्माण हटाया जाए और भूमि को यथावत विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में सुरक्षित रखा जाए। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि विश्वविद्यालय की भूमि पर किसी भी…
Read More
नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

*कुनकुरी नगर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  दिया बड़ा तोहफ़ा*  रायपुर, / कई प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, योग केंद्र और वेलनेस हब खुद को नेचुरोपैथी  कहते हैं। जो प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान करता है और बापू भवन इसका ऐतिहासिक घर है, जिसे गांधीजी ने अपनाया था। खासकर छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का उद्देश्य प्राकृतिक उपचार, योग, आहार, मिट्टी स्नान और हर्बल दवाओं के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य प्रदान करना है।  जशपुर जिले के कुनकुरी नगर की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए 2…
Read More
एचएनएलयू ने भर्ती आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई

एचएनएलयू ने भर्ती आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई

रायपुर/ हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू), रायपुर ने 17 नवंबर 2025 की भर्ती अधिसूचना संख्या 01/2025, 02/2025, 03/2025 और 04/2025 के तहत विज्ञापित विभिन्न पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है। संभावित आवेदकों से प्राप्त कई अनुरोधों को देखते हुए और देश भर के योग्य उम्मीदवारों की व्यापक भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए, विश्वविद्यालय ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2025 (शाम 5:00 बजे) तक बढ़ा दी है। इस विस्तार के अंतर्गत निम्नलिखित पद शामिल हैं: भर्ती अधिसूचना 01/2025 - रजिस्ट्रार (Registrar) भर्ती अधिसूचना 02/2025 - वित्त अधिकारी (Finance…
Read More