RAIPUR

एम्बुलेंस बनी जन्मस्थली :108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी,मां-बेटी दोनों स्वस्थ

एम्बुलेंस बनी जन्मस्थली :108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी,मां-बेटी दोनों स्वस्थ

रायपुर,   बेमेतरा जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस टीम की तत्परता और सूझबूझ ने एक बार फिर मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश की है। रविवार की रात बेरला विकासखंड के ग्राम ढाबा निवासी गर्भवती महिला हेमवती निषाद (26 वर्ष) को अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने घबराहट की स्थिति में रात लगभग 10:30 बजे 108 संजीवनी एक्सप्रेस को कॉल किया। सूचना मिलते ही पायलट भूपेन्द्र कुर्रे और ईएमटी रामगोपाल देवांगन तत्काल एम्बुलेंस लेकर गांव ढाबा पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए गर्भवती महिला को सावधानीपूर्वक एम्बुलेंस में बैठाया गया और टीम तेजी से पीएचसी गुधेली की…
Read More
युक्तियुक्तकरण से डूबान क्षेत्र के विद्यालय को मिला नया शिक्षक

युक्तियुक्तकरण से डूबान क्षेत्र के विद्यालय को मिला नया शिक्षक

रायपुर, कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम कोदवारी, जो चारों ओर जंगल और पर्वतों से घिरा है, लंबे समय तक शैक्षणिक संसाधनों की कमी से जूझता रहा। बांगो बांध निर्माण के दौरान इस क्षेत्र के अनेक परिवारों की भूमि डूबान क्षेत्र में समा गई, जिससे आजीविका के सीमित साधन शेष रह गए। ऐसे हालात में गाँव के बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए शासन द्वारा यहाँ प्राथमिक शाला की स्थापना की गई। वर्ष 2005 में प्राथमिक शाला का दर्जा प्राप्त इस विद्यालय में लंबे समय तक केवल एक शिक्षक कार्यरत रहे, जिससे कक्षा 1 से 5 तक…
Read More
डोड़की व्यपवर्तन योजना के जीर्णाेद्धार हेतु मिली 14.21 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

डोड़की व्यपवर्तन योजना के जीर्णाेद्धार हेतु मिली 14.21 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर, राज्य शासन ने जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा स्थित डोड़की व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य हेतु 14.21 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति दर अनुसूची में किए गए अद्यतन संशोधन के आधार पर दी गई है। डोड़की व्यपवर्तन का कार्य पूर्ण होने पर योजना की रूपांकित सिंचाई क्षमता 688 हेक्टेयर क्षेत्र तक पुनर्स्थापित की जाएगी, जिससे वर्तमान में हो रही 366 हेक्टेयर की कमी की पूर्ति सुनिश्चित होगी। इस योजना से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा में सुधार प्राप्त होगा तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं…
Read More
‘कैदियों के मानवाधिकारों का संरक्षण’ पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला

‘कैदियों के मानवाधिकारों का संरक्षण’ पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला

रायपुर, — हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एच.एन.एल.यू.), रायपुर ने सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को सेंट्रल जेल, रायपुर में “कैदियों के मानवाधिकारों का संरक्षण” विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया। यह पहल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डी.एल.एस.ए.), रायपुर के सहयोग से तथा भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग के तत्वावधान में आयोजित की गई। यह आयोजन एच.एन.एल.यू. की समुदाय से जुड़ाव और न्याय तक पहुँच को सशक्त बनाने की सतत प्रतिबद्धता का हिस्सा है। कार्यशाला का उद्देश्य कैदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों और विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था, जो भारतीय संविधान, कारागार अधिनियम, मॉडल प्रिजन मैनुअल, और हाल ही में लागू भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बी.एन.एस.एस.), 2023 में…
Read More
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव की नियुक्ति

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव की नियुक्ति

रायपुर, राज्य शासन द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव की नियुक्ति के लिए पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार सरगुजा संभाग में संयुक्त संचालक कृषि श्री यशवंत केराम को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन दुर्ग का कुलसचिव बनाया गया है। वही कृषि संचालनालय इंद्रावती भवन अटल नगर, नवा रायपुर में पदस्थ श्री कपिल देव दीपक को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। इसी प्रकार महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन दुर्ग में पदस्थ कुलसचिव श्री आर.एल. खरे को मूल विभाग में वापस…
Read More
धान की फसलों में रोग व कीट प्रकोप से बचाव के लिए कृषि विशेषज्ञों ने दी सलाह

धान की फसलों में रोग व कीट प्रकोप से बचाव के लिए कृषि विशेषज्ञों ने दी सलाह

रायपुर,/ छत्तीसगढ़ में इन दिनों हो रही असमय बारिश के फलस्वरूप धान की फसल में झुलसा, शीथ ब्लाइट रोग और कीट प्रकोप से बचाव के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने सामयिक सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा है कि मौसम अनुकूल न होने के कारण धान की फसल पर विभिन्न प्रकार के रोग और कीट प्रकोप देखने को मिल रहे हैं, जिससे पैदावार प्रभावित हो सकती है। धान की फसल में झुलसा रोग के लक्षण पत्तियों पर नाव के आकार के धब्बों के रूप में दिखते हैं। इससे बचाव के लिए किसान ट्राईफ्लोक्सीस्ट्रोवीन, टेबुकोनाजोल, ट्राईसाइक्लाजोल एवं हेक्साकोनाजोल का छिड़काव करें।…
Read More
चिकित्सकों ने सर्जरी कर कैंसर पीडित मरीज की जान जान बचाने के सफलता हासिल की

चिकित्सकों ने सर्जरी कर कैंसर पीडित मरीज की जान जान बचाने के सफलता हासिल की

कैंसर के चौथे स्टेज पर था बुजुर्ग सिम्स के चिकित्सकों ने दिया नया जीवन* रायपुर, डराने के लिए कैंसर का नाम ही काफी है शुरूआती अवस्था में कोई तकलीफ दर्द नहीं होने के कारण मरीज इसे नजरअंदाज या लापरवाही के चलते ध्यान नहीं देता है, परन्तु जब तक कुछ तकलीफ हो तब तक मरीज का कैंसर बहुत आगे की चरण तक पहुंच चुका होता है तब यह जानलेवा और खतरनाक भी हो जाता है। कुछ ऐसी परिस्थिति से संघर्ष करते हुए बिलासपुर निवासी मरीज लक्ष्मण 61 वर्षीय मुंह में कैंसर के ग्रसित सिम्स बिलासपुर के दंत चिकित्सा विभाग में इलाज के लिए पहुंचा।…
Read More
खनन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बना देश का आदर्श राज्य

खनन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बना देश का आदर्श राज्य

रायपुर, / खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ राज्य ने हाल के वर्षों में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीकी नवाचार को केंद्र में रखकर राज्य ने खनिज प्रशासन में अनेक संरचनात्मक सुधार किए हैं, जिनके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी खनन राज्यों में सम्मिलित हो गया है। राज्य में विश्वस्तरीय लौह अयस्क, कोयला, चूना पत्थर, बाक्साइट, टिन अयस्क सहित नवीन अन्वेषणों से क्रिटिकल, स्ट्रैटेजिक तथा रेयर अर्थ मिनरल्स की उपलब्धता प्रमाणित हुई है, जिससे राज्य की वैश्विक पहचान सुदृढ़ हुई है। छत्तीसगढ़ का खनन क्षेत्र राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 10 प्रतिशत का…
Read More
वैज्ञानिक पद्धति और नवाचारी खनन के माध्यम से विकास और पारदर्शिता की नई कहानी लिख रहा है छत्तीसगढ़ :मुख्यमंत्री 

वैज्ञानिक पद्धति और नवाचारी खनन के माध्यम से विकास और पारदर्शिता की नई कहानी लिख रहा है छत्तीसगढ़ :मुख्यमंत्री 

5 माइनिंग ब्लॉकों की एनआईटी जारी और 9 खदानों को दिए गए प्रिफर्ड बिडर आदेश* *पर्यावरण प्रबंधन और सुरक्षा मानकों के साथ बेहतर कार्य करने वाले 43 खदानों को मिले स्टार अवॉर्ड* रायपुर /छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। यहां लौह अयस्क, कोयला, बॉक्साइट, सोना, हीरा और कॉपर जैसे बहुमूल्य खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। हाल की खोजों से राज्य क्रिटिकल और दुर्लभ खनिजों के क्षेत्र में और सशक्त हुआ है। मुख्यमंत्री साय ने आज नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आईएसएम धनबाद…
Read More
सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा,शिक्षा के बिना है जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री

सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा,शिक्षा के बिना है जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री

मछुआ समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार - मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन में हुए शामिल* रायपुर । शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सफल जीवन का मार्ग है। सामाजिक विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार हो, कृषि हो या कोई अन्य क्षेत्र — हर क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह…
Read More