RAIPUR

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का प्रस्तावित अम्बिकापुर दौरा…

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का प्रस्तावित अम्बिकापुर दौरा…

आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण रायपुर,/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 20 नवंबर 2025 को प्रस्तावित अम्बिकापुर दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन एवं पशुधन विकास विभाग के मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आदिम जाति विकास मंत्री श्री नेताम ने आमंत्रित अतिथियों एवं जनसमूह के लिए बैठक व्यवस्था, स्टॉलों की रूपरेखा, आवागमन की सुगमता तथा यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायज़ा लिया। साथ ही उन्होंने पार्किंग स्थान, रूट चार्ट, हेलिपैड…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में सामाजिक-आर्थिक बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए आज जगदलपुर में ‘पंडुम कैफ़े’ का शुभारंभ किया। यह कैफ़े नक्सली हिंसा के पीड़ितों और समर्पण कर चुके सदस्यों के पुनर्वास हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वालों को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका प्रदान करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। यह अनूठी पहल संघर्ष से सहयोग तक के प्रेरणादायक सफर को…
Read More
एनटीपीसी लारा की मेजबानी में हुआ तीसरी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय लैक्रोस चैंपियनशिप

एनटीपीसी लारा की मेजबानी में हुआ तीसरी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय लैक्रोस चैंपियनशिप

रायगढ़ (गांव गिरांव)। एनटीपीसी लारा ने अपनी चल रही कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत ग्रामीण युवाओं में खेल भागीदारी को बढ़ावा देने और उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तीसरी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय लैक्रोस चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन किया।यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ लैक्रोस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया था और इसमें दिवाकर कौशिक (आरईडी, डब्ल्यूआर-II क्षेत्र), अनिल कुमार (कार्यकारी निदेशक और एचओपी, एनटीपीसी लारा), रविशंकर (सीजीएम-परियोजनाएं), केशव चंद्र सिंह रॉय (जीएम ओ एंड एम), हेमंत पावगी (जीएम-मैकेनिकल इरेक्ट) और जाकिर खान (एजीएम-एचआर) सहित कई अन्य वरिष्ठ एनटीपीसी अधिकारियों…
Read More
जनजातीय गौरव दिवस पर रायगढ़ में संस्कृति,परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव

जनजातीय गौरव दिवस पर रायगढ़ में संस्कृति,परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव

 भगवान बिरसा मुंडा धरती आबा-स्वाभिमान, साहस और परंपरा के प्रतीक - कैबिनेट मंत्री श्री यादव रायपुर, जनजातीय गौरव दिवस 2025 का प्रभाव आज भी पूरे क्षेत्र में दिखाई दे रहा है, जहां जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराएँ, कला, संस्कृति और जीवन मूल्यों का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव ने पूरे माहौल को उत्सवी रंगों से भर दिया। रायगढ़ जिले में कल आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक भवन ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट परिसर में हुए इस आयोजन में सुबह से ही जनजातीय कलाकारों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों…
Read More
फोर्टिफाइड मिक्स्ड चावल का अवैध परिवहन करतेपकड़ा गया ग्राम कृष्णपुर में

फोर्टिफाइड मिक्स्ड चावल का अवैध परिवहन करतेपकड़ा गया ग्राम कृष्णपुर में

रायपुर, सूरजपुर जिले में धान के अवैध परिवहन को लेकर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त जांच टीम ने ग्राम कृष्णपुर में कार्रवाई करते हुए बिना वैध दस्तावेज के फोर्टिफाइड मिक्स्ड चावल का परिवहन करते एक पिकअप वाहन को पकड़ा। जांच के दौरान वाहन से कुल 48 बोरी, लगभग 25 क्विंटल चावल जब्त किया गया। टीम ने आवश्यक कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर चावल तथा पिकअप वाहन दोनों को जप्त कर आगे की विधिक कार्रवाई हेतु पुलिस थाना सूरजपुर भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का…
Read More
मुख्यमंत्री ने कोनी में नवीन संभागायुक्त कार्यालय का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कोनी में नवीन संभागायुक्त कार्यालय का किया लोकार्पण

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में नवीन संभागायुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण अरपा नदी के तट पर लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में किया गया है। उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त कार्यालय भवन में बेसमेंट सहित भूतल तथा प्रथम तल का निर्माण किया गया है। प्रत्येक तल का निर्माण क्षेत्र 1620 वर्गमीटर है। भूतल में 10 कक्ष और एक विशाल हॉल निर्मित किए गए हैं। इसी प्रकार प्रथम तल में 12 कक्ष, एक हॉल और अलग से प्रसाधन की व्यवस्था की गई है। भवन…
Read More
छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री

*मुख्यमंत्री श्री साय ने किया भगवान बिरसा मुंडा का स्मरण : जनजातीय गौरव दिवस पर बस्तर पहुंचे रायपुर / धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में विभिन्न जनजातीय समाज के प्रमुखों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पारंपरिक सिहाड़ी माला, पगड़ी (साफा) और एक विशाल गजमाला भेंट कर सम्मान किया गया, जिसने पूरे आयोजन में सांस्कृतिक उल्लास भर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिटी ग्राउंड, जगदलपुर में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी…
Read More
ट्रायबल यूथ हॉस्टल, नई दिल्ली के दो छात्र यूपीएससी 2025 के साक्षात्कार हेतु चयनित

ट्रायबल यूथ हॉस्टल, नई दिल्ली के दो छात्र यूपीएससी 2025 के साक्षात्कार हेतु चयनित

*सामान्य पृष्ठभूमि से हैं दोनों छात्र**अब तक कुल 164 अभ्यर्थी हुए हैं विभिन्न पदों पर चयनित* रायपुर, /संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा मुख्य  परीक्षा 2025 के घोषित परिणामों में राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत द्वारका, नई दिल्ली में संचालित ट्रायबल यूथ हॉस्टल के दो छात्र साक्षात्कार हेतु चयनित हुए हैं। दोनों ही छात्र सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं। इन्होंने ट्रायबल यूथ हॉस्टल में रहकर वहां के अनुशासन एवं वहां प्रदाय की जा रही सुविधाओं का उपयोग करते हुए कड़ी मेहनत एवं लगन द्वारा यह सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित आदिम जाति विकास मंत्री…
Read More
वन्यजीव अपराध रोकथाम पर अंतर-एजेंसी बैठक आयोजित,प्रशिक्षण और जागरूकता पर विशेष जोर

वन्यजीव अपराध रोकथाम पर अंतर-एजेंसी बैठक आयोजित,प्रशिक्षण और जागरूकता पर विशेष जोर

रायपुर,/  भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, मध्य क्षेत्र मुख्यालय भोपाल, छत्तीसगढ़ वन विभाग तथा विभिन्न राज्यों के वन विभागों द्वारा आज नवा रायपुर के अरण्य भवन में वन्यजीव अपराध रोकथाम पर अन्तर एजेंसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेलवे, पुलिस, वन विभाग, केंद्रीय एजेंसियों तथा विभिन्न विशेषज्ञ संस्थाओं के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में वन बल प्रमुख व्ही श्रीनिवास राव, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा तथा झारखंड के वरिष्ठ वन अधिकारी, पुलिस अधिकारी, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारी, फॉरेंसिक विशेषज्ञ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…
Read More
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल सम्बोधन 15 नवम्बर को

जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल सम्बोधन 15 नवम्बर को

 *स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि* रायपुर,/ धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के अवसर पर उत्तर बस्तर कांकेर जिले में जनजातीय गौरव दिवस उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में 15 नवम्बर को नरहरदेव पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कांकेर के प्रांगण में  जनजातीय गौरव दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे। इस विशेष अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जनसमुदाय को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट…
Read More