02
Feb
रायपुर/ बसंत पंचमी के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती में आयोजित 65वें सरस्वती जयंती में देर रात तक कविता की सुर सरिता बहती रही। इस आयोजन में ओज, वीर, श्रृंगार सहित अन्य रसों के कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन में प्रदेश के ख्याति प्राप्त कवियों ने मां वाग्देवी की आराधना करते हुए बसंत का स्वागत किया। कार्यक्रम में हर पंक्ति पर वाहवाही गूंजती रही, जिससे आयोजन यादगार बन गया। बसंत की महक के साथ अब पूरे शहर में बसंत पंचमी के आयोजनों का सिलसिला शुरू हो चुका है। यह कवि सम्मेलन भी उसी श्रृंखला की एक कड़ी…
