RAIPUR

समाधान शिविर सरकार की जवाबदेही और जनसेवा का प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

समाधान शिविर सरकार की जवाबदेही और जनसेवा का प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*मुरमुंदा के हाईस्कूल को हायर सेकण्डरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा* दुर्ग, /सरकार का काम केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। जब हम गांव-गांव जाकर समाधान शिविर लगाते हैं, तो यह हमारी जवाबदेही का प्रमाण है। यह कार्य वही सरकार कर सकती है, जो ईमानदारी से जनता के लिए काम करती हो। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड की ग्राम पंचायत मुरमंदा में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान शिविर केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की जनसामान्य के…
Read More
शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी – मुख्यमंत्री

शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने मुंगेली जिला ग्रंथालय में किया अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पणरायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि “शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी है। इसके बिना जीवन अधूरा है। यह न केवल रोजगार का माध्यम है, बल्कि समग्र विकास का आधार भी है।” वे आज सवेरे मुंगेली जिला मुख्यालय में जिला ग्रंथालय में 29.90 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले तथा पूर्व सांसद लखन साहू भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक पहुंचे अछोटी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक पहुंचे अछोटी

निर्माणाधीन महतारी सदन का लिया जायजा, पानी से की तराई,अछोटी और मुरमुंदा में योजनाओं का निरीक्षण एवं लोकार्पणरायपुर,  / राज्य सरकार द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अछोटी का औचक दौरा किया। ग्राम अछोटी में मुख्यमंत्री श्री साय हेलीकॉप्टर से अचानक पहुंचे और डायट कॉलेज परिसर में 29 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का मुआयना किया और स्वयं अपने हाथों से भवन के कॉलम…
Read More
मुख्यमंत्री ने किया अटल आवास योजना अंतर्गत 226 आवासों का लोकार्पण,सौंपी सपनों के घर की चाबी

मुख्यमंत्री ने किया अटल आवास योजना अंतर्गत 226 आवासों का लोकार्पण,सौंपी सपनों के घर की चाबी

रायपुर, /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के तहत् ग्राम मुरमुंदा स्थित अटल आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 226 नवीन आवासों का विधिवत लोकार्पण कर हितग्राहियों को उनके सपनों का घर सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने भवन क्रमांक 226 के स्वामी तुषार साहू को गृह प्रवेश कराते हुए कहा, आज हम आपको सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि आपके सपनों का आशियाना सौंप रहे हैं। यह क्षण न केवल आपके जीवन का बल्कि शासन के जनकल्याणकारी प्रयासों का भी स्मरणीय पड़ाव है। मुख्यमंत्री ने सभी हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिकता है कि राज्य…
Read More
विधिक मापविज्ञान उपभोक्ता संरक्षण, औद्योगिक प्रगति एवं पारदर्शी व्यापार की रीढ़ – नियंत्रक देवेन्द्र भारद्वाज

विधिक मापविज्ञान उपभोक्ता संरक्षण, औद्योगिक प्रगति एवं पारदर्शी व्यापार की रीढ़ – नियंत्रक देवेन्द्र भारद्वाज

मापों की शुद्धता और पारदर्शिता के माध्यम से सामाजिक संतुलन बनाएं रखने पर जोररायपुर, /विश्व विधिक माप विज्ञान दिवस 2025 को राजधानी रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित समारोह में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ नियंत्रक विधिक मापविज्ञान विभाग के नियंत्रक देवेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि विधिक मापविज्ञान उपभोक्ता संरक्षण, औद्योगिक प्रगति एवं पारदर्शी व्यापार की रीढ़ है। चाहे वह पेट्रोल पंप पर एक लीटर ईंधन का मापन हो या एक पैकेज वस्तु का सही भार हो, यह कार्य प्रत्येक नागरिक के दैनिक जीवन को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि विधिक मापविज्ञान विभाग के…
Read More
एचएनएलयू में इंडियाज़ आर्बिट्रेशन लैंडस्केप: ब्रिजिंग ग्लोबल नॉर्म्स एंड डोमेस्टिक रिएलिटीज़ पर चर्चा

एचएनएलयू में इंडियाज़ आर्बिट्रेशन लैंडस्केप: ब्रिजिंग ग्लोबल नॉर्म्स एंड डोमेस्टिक रिएलिटीज़ पर चर्चा

 रायपुर,/ हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू), रायपुर के Centre for Commercial Arbitration (CCA) द्वारा “इंडियाज़ आर्बिट्रेशन लैंडस्केप: ब्रिजिंग ग्लोबल नॉर्म्स एंड डोमेस्टिक रिएलिटीज़” विषय पर एक विचारोत्तेजक वर्चुअल पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत के बदलते मध्यस्थता तंत्र पर चिंतन और संवाद के एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें विधि विशेषज्ञों, अधिवक्ताओं और संस्थागत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह चर्चा ऐसे समय में आयोजित हुई जब भारत UNCITRAL मॉडल कानून जैसे वैश्विक मानकों के अनुरूप अपने मध्यस्थता कानूनों को ढालने की दिशा में ठोस प्रयास कर रहा है, साथ ही अपने विशिष्ट संस्थागत, प्रक्रियात्मक और सांस्कृतिक संदर्भों से…
Read More
बिजराकछार समाधान शिविर क्लस्टर अंतर्गत 14 ग्राम पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद….

बिजराकछार समाधान शिविर क्लस्टर अंतर्गत 14 ग्राम पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद….

मुंगेली जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसे ग्राम बिजराकछार में पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब* *अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर आई खुशी* *मुख्यमंत्री ने डिंडोरी में नए कॉलेज की स्थापना, खुड़िया में पीएचसी का उन्नयन और लोरमी में छात्रावास के निर्माण की घोषणा की* रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के सुदूर और दुर्गम ग्राम बिजराकछार में आयोजित समाधान शिविर में पहुँचे। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे इस इलाके में पहली बार मुख्यमंत्री का…
Read More
बिलासपुर जिले के ग्राम आमागोहन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीणों से संवाद

बिलासपुर जिले के ग्राम आमागोहन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीणों से संवाद

विष्णु के सुशासन में हो रहा संवाद और समाधान* *सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत समाधान शिविर में सीएम ने लिया जायजा*  रायपुर / छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में संवाद और समाधान की कड़ी निरंतर रूप से चल रही है। इस सुशासन की सरकार में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित हर योजना का लाभ हितग्राही को सुनिश्चित कराने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय की पहल पर सुशासन तिहार-2025 का आयोजन प्रदेशभर में किया जा रहा है।  शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत से रूबरू होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
Read More
जो सरकार अच्छा काम करती है वह आम जनता के बीच जाने से नहीं कतराती – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जो सरकार अच्छा काम करती है वह आम जनता के बीच जाने से नहीं कतराती – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*बीते डेढ़ साल में हमने जनता के लिए काम किया,इसलिए जनता के बीच जा रहे:मुख्यमंत्री* *बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के ग्राम आमागोहन  में उतरा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला, समाधान शिविर में हुए शामिल* रायपुर / सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का उड़न खटोला बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आमागोहन में उतरा। वनांचल के आदिवासी ग्राम में मुख्यमंत्री श्री साय को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल था। वे चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर अपने राज्य के मुखिया को एक झलक देखने और उन्हें सुनने के लिए घण्टो डटे रहे।…
Read More
महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल: चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का अचानक दौरा, बैगा समुदाय ने जताया आत्मीय स्वागत

महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल: चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का अचानक दौरा, बैगा समुदाय ने जताया आत्मीय स्वागत

*मुख्यमंत्री ने योजनाओं की जमीनी हकीकत परखा: अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी* रायपुर /सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिना पूर्व सूचना के हेलीकॉप्टर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के बैगा बाहुल्य ग्राम चुकतीपानी पहुंचे। ग्रामीण अपने बीच मुख्यमंत्री श्री साय को यूं अचानक पाकर आश्चर्यचकित हो गए, लेकिन कुछ ही क्षणों में यह हैरानी स्वागत में बदल गई। ग्रामीणों ने गुलमोहर की माला, तेंदू फल की टोकरी और स्थानीय फूल-पत्तियों से बना गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय अभिनंदन किया। गांव के मिडिल स्कूल परिसर में महुआ पेड़ के नीचे लगी चौपाल में मुख्यमंत्री श्री साय…
Read More