03
Jun
5 नई प्राथमिक कृषि साख समितियों का गठन, 4650 से अधिक कृषक होंगे लाभान्वित* *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सूरजपुर जिले को सौगात* रायपुर,महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सतत प्रयासों से सूरजपुर जिले के कृषकों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। शासन द्वारा स्वीकृत योजना के अंतर्गत खोपा, करौटी-बी, केशवनगर, सिरसी एवं सावारावा में 5 नवीन समितियों का गठन किया जा रहा है। इस पहल से लगभग 4650 कृषकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। नवगठित समितियों के माध्यम से किसानों को अब…
