RAIPUR

तिरंगा हमारी जान और शान, हर घर पर लहराए तिरंगा: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

तिरंगा हमारी जान और शान, हर घर पर लहराए तिरंगा: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

*तिरंगा यात्रा में जनसैलाब, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण* रायपुर, /देशभर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्साह और उमंग के साथ तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। तिरंगा यात्रा अंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर नेहरू चौक, सराफा लाइन मुख्य मार्ग होते हुए अटल चौक में संपन्न हुई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं…
Read More
भारत सरकार द्वारा अधिप्राप्ति सुधारों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

भारत सरकार द्वारा अधिप्राप्ति सुधारों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

*कस्टम मिलिंग में नवाचार, राईस मिलों के भौतिक सत्यापन, फूड प्रोक्योरमेंट और स्टोरेज पोर्टल में खाद्यान्न का उपार्जन-वितरण के संबंध में दी गई जानकारी* *आगामी खरीफ सीजन के लिए किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन की दी जानकारी* रायपुर / खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा खाद्यान्न उपार्जन प्रणाली में दक्षता, पारदर्शिता तथा तकनीकी समावेश को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अधिप्राप्ति सुधारों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन नवा रायपुर में किया गया, जिसमें प्रदेश के खाद्य, सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भारतीय खाद्य निगम के सीएमडी श्री आशुतोष अग्निहोत्री,…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान : हर घर तिरंगा से गूंजे छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान : हर घर तिरंगा से गूंजे छत्तीसगढ़

*भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा रायपुर – एकता, सुरक्षा और विकास का संदेश* रायपुर,/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है, इसकी रक्षा और मान-सम्मान के लिए हर नागरिक को दृढ़संकल्पित होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हर घर तिरंगा फहराएगा और भारत आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से और अधिक सशक्त बनेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘भारत माता की जय’ और ‘छत्तीसगढ़ महतारी की…
Read More
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल प्राधिकरण ने मनाया विश्व जैव ईंधन दिवस

छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल प्राधिकरण ने मनाया विश्व जैव ईंधन दिवस

*हरित ऊर्जा, ग्रामीण सहभागिता और खेलों के साथ एक यादगार आयोजन* रायपुर, / छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा विश्व जैव ईंधन दिवस का आयोजन ग्राम गोढ़ी, जिला दुर्ग में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुमित सरकार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीबीडीए) द्वारा सभी ग्राम वासियों को विश्व जैव ईंधन दिवस की बधाई एवं शुभकामना संदेश प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों को सीबीडीए द्वारा टी-शर्ट्स एवं टोपी वितरित कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को जैव ईंधन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा किए…
Read More
बस्तर के विकास में एक और क्रांतिकारी कदम…

बस्तर के विकास में एक और क्रांतिकारी कदम…

*दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना दिसंबर तक होगी पूरी**रेल परियोजना के 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण* *77.5 किमी लंबे तारोकी–रावघाट खंड का अधिकांश कार्य पूरा* रायपुर,/ छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल को रेलवे से सशक्त कनेक्टिविटी देने वाली दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 95 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के तारोकी से रावघाट खंड की लंबाई 77.5 किलोमीटर है, जिसमें यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। बड़े और छोटे पुलों के साथ-साथ ट्रैक बिछाने का काम अब अंतिम चरण में है, जिससे इस महत्वाकांक्षी परियोजना के दिसंबर 2025 तक पूर्ण होने की दिशा में ठोस प्रगति…
Read More
आदि कर्मयोगी अभियान : जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाएं होंगी संतृप्त

आदि कर्मयोगी अभियान : जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाएं होंगी संतृप्त

सरल-सहज एवं मित्रवत जुड़ाव से लक्ष्य होगा पूरा : मुख्य सचिव अमिताभ जैन रायपुर,/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में आदि कर्मयोगी जनजातीय बाहुल्य गांवों में बुनियादी अधोसंरचना और सुविधाओं में जो भी ‘क्रिटिकल गैप’ शेष हैं, उनकी पहचान करेंगे। स्थानीय प्रशासन के माध्यम से इन कमियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इससे हर ग्राम बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त होगा। मुख्य सचिव श्री अभिताभ जैन ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित आदि कर्मयोगियों के लिए राज्य स्तरीय उन्नमुखीकरण एवं जिला मास्टर टेªनर्स के चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।…
Read More
बस्तर के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता-उपमुख्यमंत्री

बस्तर के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता-उपमुख्यमंत्री

*आपकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य हमारी जिम्मेदारी- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा* रायपुर,/ छत्तीसगढ़ सुकमा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र कोंटा के 110 बच्चों ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। ये बच्चे ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सुकमा वर्षों तक विकास की धारा से वंचित रहा, लेकिन हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर…
Read More
79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सूरजपुर में ध्वजारोहण करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सूरजपुर में ध्वजारोहण करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर, /छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 79 वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 को पूरे हर्ष और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह का आयोजन शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजपुर के स्टेडियम में होगा। जहां महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। ध्वजारोहण के बाद श्रीमती राजवाड़े मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगी। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को…
Read More
राज्य की शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों पर पुनः आवेदन 13 से 16 अगस्त तक

राज्य की शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों पर पुनः आवेदन 13 से 16 अगस्त तक

रायपुर, / संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ ने राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 13 अगस्त से 16 अगस्त 2025 की रात्रि 11ः59 बजे तक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए निकटतम शासकीय आईटीआई या वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही समय-सीमा के भीतर आवेदक अपने आवेदन पत्र…
Read More
राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत प्रदेश में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान

राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत प्रदेश में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान

*प्रदेश के 28 जिला अस्पतालों में एलोपैथिक चिकित्सकों के साथ-साथ आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा भी राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम का हो रहा है संचालन* रायपुर, / राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NPCDCS) के प्रभावी संचालन के लिए प्रदेश में विशेष पहल की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर, स्ट्रोक जैसे गंभीर गैर-संचारी रोगों की शीघ्र पहचान, रोकथाम और नियंत्रण सुनिश्चित करना है। प्रदेश के 28 जिला अस्पतालों में एलोपैथिक चिकित्सकों के साथ-साथ आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा भी राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसके…
Read More