02
Dec
रायपुर, /वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के निर्देशानुसार कर्मचारी हित में त्वरित कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ कोष एवं लेखा विभाग द्वारा पात्र कर्मचारियों को समयमान वेतनमान प्रदान किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस निर्णय से 27 कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिन्होंने अपने-अपने पदों पर निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर ली है। संचालक कोष लेखा श्रीमती पद्मिनी भोई साहू से मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 09 कर्मचारियों को द्वितीय समयमान का लाभ प्रदान किया गया है। इनमें अरविन्द खेस्स, सहायक ग्रेड-2, जिला कोषालय जशपुर, कामता प्रसाद साहू, सहायक ग्रेड-2 (से.नि.); श्रीमती प्रभा पाण्डे,…
