RAIPUR

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने स्वास्थ्य शिविर में दी भागीदारीअग्रसेन जयंती कार्यक्रम में हुई शामिल

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने स्वास्थ्य शिविर में दी भागीदारीअग्रसेन जयंती कार्यक्रम में हुई शामिल

विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण कर ली कार्यों की जानकारीरायपुर/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज भटगांव विधानसभा अंतर्गत भैयाथान में कई कार्यक्रमों में भाग लेकर क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित किया और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। मंत्री श्रीमती राजवाड़े इस दौरान ग्राम बंजा के उपस्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क परामर्श एवं उपचार की सुविधा दी गई, जिससे लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। मंत्री भैयाथान स्थित मंगल भवन में आयोजित अग्रसेन जयंती समारोह…
Read More
आर्थिक मदद और स्वास्थ्य सेवाओं से निखर रहा मातृत्व का सफर

आर्थिक मदद और स्वास्थ्य सेवाओं से निखर रहा मातृत्व का सफर

*पीएम मातृत्व वंदना योजना-  गर्भवती महिलाओं के जीवन का मिल रही है संबल* रायपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए एक वित्तीय सहायता प्रदान करती है।  इस योजना का उद्देश्य माताओं को पर्याप्त पोषण और आराम सुनिश्चित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना और मजदूरी के नुकसान की भरपाई करना है, ताकि कुपोषण के प्रभाव को कम किया जा सके। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रदेश की गर्भवती महिलाओं के लिए जीवन संबल साबित हो रही है। योजना से न केवल महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिल रहा है बल्कि समय पर स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण…
Read More
सूरज की हर नई किरण, उम्मीदों का एक नया सवेरा लेकर आया

सूरज की हर नई किरण, उम्मीदों का एक नया सवेरा लेकर आया

*केवल रोशनी के नहीं, बल्कि प्रगति के भी निर्माता बन रहे हैं उपभोक्ता*   रायपुर, / समय अब बीत चुका है जब बिजली के मीटर उपभोक्ताओं की जेब खाली कर देते थे। अब मीटर गवाही दे रहा है, ऊर्जा उपभोग की नहीं, ऊर्जा उत्पादन की। छत्तीसगढ़ की धरती पर सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ने घर-घर में आशा की नई किरण जलाई है। सूर्य की रोशनी से घर को रोशन किया जा रहा और नए युग के साथ-साथ आय के नए अवसर भी पैदा हों रहे हैं। महासमुंद जिले के एकता चौक, इमली भाठा रोड निवासी अमित इसका जीवंत उदाहरण हैं। कभी…
Read More
नानदमाली शाला में शिक्षक पदस्थापना से बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में आई सुधार

नानदमाली शाला में शिक्षक पदस्थापना से बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में आई सुधार

 *शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया की अभिभावकों ने की सराहना* रायपुर,/प्राथमिक शाला नानदमाली में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य शासन ने युक्तियुक्तकरण कर अतिरिक्त शिक्षकों की पदस्थापना की गई, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण पूरी तरह बदल गया है। शिक्षक पदस्थापना से बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार आई है,   जिसकी सराहना अभिभावकों ने की।  प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर चलाए जा रहे शिक्षक युक्तियुक्तकरण अभियान के परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगे हैं। इसी कड़ी में   सरगुजा जिले के नानदमाली प्राथमिक शाला…
Read More
बस्तर ओलम्पिक के लिए पंजीयन प्रारंभ…

बस्तर ओलम्पिक के लिए पंजीयन प्रारंभ…

*खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल* *नक्सल हिंसा में दिव्यांग हुए प्रतिभागियों एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों को सीधे संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अवसर मिलेगा* रायपुर, / बस्तर अंचल के युवाओं को खेलों की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा “बस्तर ओलम्पिक 2025-26” का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए खिलाड़ियों का पंजीयन शुरू हो गया है। सरकार ने सभी संभागायुक्त और जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।  खेल…
Read More
“उभरती न्यायशास्त्र दृष्टि: कृत्रिम बुद्धिमत्ता का सामाजिक-वैधानिक प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय  सम्मेलन का आयोजन

“उभरती न्यायशास्त्र दृष्टि: कृत्रिम बुद्धिमत्ता का सामाजिक-वैधानिक प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन

रायपुर, / हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू), रायपुर ने “उभरती न्यायशास्त्र दृष्टि: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का सामाजिक-वैधानिक प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया। यह सम्मेलन, एचएनएलयू के सेंटर फॉर इंटरनेट गवर्नेंस एंड एआई, स्कूल ऑफ लॉ एंड टेक्नोलॉजी तथा सेंटर फॉर प्राइवेसी एंड डाटा प्रोटेक्शन, स्कूल ऑफ लॉ एंड पब्लिक पॉलिसी के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य कानून और एआई के बीच तेजी से विकसित हो रहे अंतर्संबंध की पड़ताल करना था, विशेषकर इसके नैतिक, विनियामक और सामाजिक चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए। सम्मेलन में न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर, पूर्व मुख्य…
Read More
बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्र अबूझमाड़ से लगे ग्राम कोंडे तक पहुँची स्वास्थ्य सेवाएँ

बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्र अबूझमाड़ से लगे ग्राम कोंडे तक पहुँची स्वास्थ्य सेवाएँ

*इंद्रावती नदी में स्वयं नाव चलाकर गाँव पहुँचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी* रायपुर /छत्तीसगढ़ में जब बस्तर के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने की बात होती है तो सबसे पहले दुर्गम जंगलों और उफनती इंद्रावती नदी का ख्याल आता है। बरसात के मौसम में दुर्गम गाँवों तक पहुँचना बेहद जोखिमपूर्ण माना जाता है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश का प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए लोगों की जान बचाने की प्राथमिकता के साथ कार्य कर रहा है। नक्सल प्रभावित जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार…
Read More
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ अंतर्गत अब तक कुल 3.98 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच व उपचार

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ अंतर्गत अब तक कुल 3.98 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच व उपचार

*10 हज़ार से अधिक शिविरों के माध्यम से अब तक 2.80 लाख से अधिक महिलाएँ  हुई लाभान्वित* *जांच और उपचार के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता पर भी विशेष जोर* *75 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 6869 हितग्राहियों को वितरित किये गए आयुष्मान वय वंदना कार्ड* रायपुर, / केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” छत्तीसगढ़ में लगातार नई सफलताएँ अर्जित कर रहा है। बीते तीन दिनों में प्रदेशभर में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लगभग 3,98,542 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें से 2,80,204 महिलाएँ शामिल…
Read More
शिक्षा से ही खुलेगी प्रगति की राह: मंत्री टंकराम वर्मा

शिक्षा से ही खुलेगी प्रगति की राह: मंत्री टंकराम वर्मा

*26 लाख 42 हज़ार रुपए से होगा आहाता एवं अतिरिक्त कक्ष का निर्माण* रायपुर, /बलौदाबाजार जिले के ग्राम मोहतरा के शाला प्रांगण में आज 26 लाख 42 हज़ार रुपए से बनने वाले आहाता निर्माण एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंत्री टंकराम वर्मा ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का वास्तविक आधार है। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण व्यवहार : नन्ही बच्ची को दुलारते हुए खिलाया महुआ लड्डू

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण व्यवहार : नन्ही बच्ची को दुलारते हुए खिलाया महुआ लड्डू

रायपुर / धुरवा समाज के नुआखाई मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण रूप सभी ने देखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने धुरवा समाज की नन्हीं बच्ची भूमिका बघेल को स्नेहपूर्वक अपने गोद में बिठाकर दुलार किया और उसे महुआ लड्डू खिलाया। जगदलपुर विकासखंड के उलनार निवासी भूमिका बघेल अपने दादा सोनसारी बघेल के साथ कार्यक्रम में पहुंची थी। पारंपरिक पोशाक में सजी-धजी भूमिका ने सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्नेहपूर्वक उसका नाम पूछते हुए कहा—"बिटिया, किस कक्षा में पढ़ाई कर रही हो?" मासूम मुस्कान के साथ भूमिका ने उत्तर दिया—"मैं…
Read More