RAIPUR

बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार: मंत्री  केदार कश्यप ने दी 42 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात

बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार: मंत्री  केदार कश्यप ने दी 42 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर। बस्तर के विकास को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के नवा रतेंगा, घोटिया, रतेंगा और नारायणपाल में 42 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें व्यवसायिक परिसर, भवन निर्माण, पुल-पुलिया जैसी मूलभूत विकास कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पूर्ववर्ती सरकार के समय जो काम अधूरे पड़े थे, उन्हें अब तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया…
Read More
 छत्तीसगढ़ :  तैयार हो रहा सड़कों का मजबूत नेटवर्क, 18,215 करोड़ रुपये से 37 सड़क परियोजनाओं पर चल रहा काम 

 छत्तीसगढ़ :  तैयार हो रहा सड़कों का मजबूत नेटवर्क, 18,215 करोड़ रुपये से 37 सड़क परियोजनाओं पर चल रहा काम 

राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन के लिए 5353 करोड़ रुपए मंजूर, रायपुर-विशाखापट्टनम और रायपुर-धनबाद आर्थिक गलियारे हो रहें तैयार रायपुर।  छत्तीसगढ़ में सड़क नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य में दो इकोनॉमिक कॉरिडोर सहित राज्य के दूरस्थ एवं पिछड़े क्षेत्रों में सड़कों का मजबूत नेटवर्क बनाने का काम शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने का भी निर्णय लिया गया है।  छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के…
Read More
बिजली बिल शून्य,आय में वृद्धि :पीएम सूर्य घर योजना बनी आमजनों के लिए वरदान

बिजली बिल शून्य,आय में वृद्धि :पीएम सूर्य घर योजना बनी आमजनों के लिए वरदान

रायपुर।/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। बलौदाबाजार शहर के सदर रोड निवासी  राजेश केशरवानी ने इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है।अब उन्हें बिजली का बिल नहीं भरना पड़ता।केशरवानी ने  बताया कि इस योजना की जानकारी उन्हें सोशल मीडिया और समाचार पत्रों से प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्होंने बिजली विभाग से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन लिया। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और सरल है, जिसे उन्होंने बिना किसी कठिनाई के पूरा किया। केशरवानी को सोलर सिस्टम स्थापना…
Read More
तेजी से बदलती दुनिया में नए मानकों और नवाचारों की जानकारी जरूरी – अरुण साव 

तेजी से बदलती दुनिया में नए मानकों और नवाचारों की जानकारी जरूरी – अरुण साव 

देशभर से आए विशेषज्ञ जल प्रदाय योजनाओं में प्रयुक्त सामग्री और कार्यों के नए मानकों की दे रहे जानकारी* रायपुर।  उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव आज भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अभियंताओं के लिए आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए। भारतीय मानक ब्यूरो के रायपुर कार्यालय द्वारा रायपुर के नवीन विश्राम भवन में 21 जुलाई और 22 जुलाई को दो दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। देशभर से आए विषय विशेषज्ञ कार्यक्रम में पीएचई के अभियंताओं को जल प्रदाय योजनाओं में प्रयुक्त सामग्री और कार्यों के नए मानकों की…
Read More
हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय,रायपुर को विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई

हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय,रायपुर को विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई

रायपुर, हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू), रायपुर को  विश्व स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। एचएनएलयू ने 2025 वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स फॉर इनोवेशन (WURI) के श्रेणी B1: विजनरी लीडरशिप में वैश्विक स्तर पर 46वाँ स्थान प्राप्त किया है। इस सम्मान की आधिकारिक घोषणा  की गयी और यह एचएनएलयू की अंतरराष्ट्रीय पहचान की और एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो एचएनएलयू के विज़नरी लीगल एजुकेशन, ओर्गनइजेशनल इनोवेशन  और इफेक्टिव लीडरशिप  का  प्रमाण है। 2025 की वूरी रैंकिंग्स में 1,350 विश्वविद्यालयों से प्राप्त 4,866 नवाचार प्रस्तावों का मूल्यांकन किया गया। यह मूल्यांकन 203 शैक्षणिक विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से innovativeness, implementability और societal impact जैसे मापदंडों के…
Read More
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया में अटल परिसर,तहसील एवं उप-पंजीयक कार्यालय का  किया लोकार्पण

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया में अटल परिसर,तहसील एवं उप-पंजीयक कार्यालय का  किया लोकार्पण

रायपुर, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रविवार को सरिया में नवनिर्मित तहसील कार्यालय, उप-पंजीयक कार्यालय और अटल परिसर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने तहसीलदार कोमल साहू और उप-पंजीयक पूनम सिदार को उनके पदीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएं दीं और विधिवत रूप से उन्हें उनके कार्यस्थल की कुर्सी पर आसीन कराया। लोकार्पण समारोह के दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया और सरिया चौक में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के साथ अटल…
Read More
योजनाओं से बदली जिंदगी, सैंटरिंग प्लेट व मिक्चर मशीन के व्यवसाय से कर रहीं आमदनी

योजनाओं से बदली जिंदगी, सैंटरिंग प्लेट व मिक्चर मशीन के व्यवसाय से कर रहीं आमदनी

पहाड़ी कोरवा महिलाओं को मिली विकास की दिशा रायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार की महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन की योजनाएं आज सरगुजा जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई दिशा दे रही हैं। कभी केवल घरेलू कार्यों तक सीमित रहने वाली पहाड़ी कोरवा महिलाएं अब स्व-सहायता समूहों के माध्यम से सैंटरिंग प्लेट एवं मिक्चर मशीन व्यवसाय से अपनी अलग पहचान बना रही हैं। अम्बिकापुर विकासखंड के मलंगवा खुर्द ग्राम पंचायत के रामनगर की महिलाएं पहले सामाजिक व आर्थिक रूप से सीमित थीं। लेकिन बिहान योजना से जुड़ने के बाद उनकी सोच और जीवनशैली में परिवर्तन…
Read More
महासमुंद का तीरंदाजी में शिखर की ओर सफर

महासमुंद का तीरंदाजी में शिखर की ओर सफर

सपनों को साध्य बनाने की कहानी - महासमुंद से अंतर्राष्ट्रीय पटल तक रायपुर, छत्तीसगढ़ का महासमुंद जिला आज खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान गढ़ रहा है। खासकर तीरंदाजी जैसे पारंपरिक खेल प्रतिस्पर्धी में जिले के 23 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने देश की प्रतिष्ठित खेल अकादमियों में प्रशिक्षण लेकर न केवल अपने सपनों को साकार कर रहे हैं, बल्कि जिले, राज्य और देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। *पद्मा साहू की प्रेरणादायक उड़ान* महासमुंद की पद्मा साहू, भारतीय खेल प्राधिकरण बहालगढ़, सोनीपत (हरियाणा) में दाखिला पाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, आज जिले के युवाओं…
Read More
न्यायिक अधोसंरचना से न्याय शीघ्र व सुलभ होगा- मुख्य न्यायाधीश सिन्हा

न्यायिक अधोसंरचना से न्याय शीघ्र व सुलभ होगा- मुख्य न्यायाधीश सिन्हा

रायपुर /छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधोसंरचना में वृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए एवं आमजन के लिए बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से माननीय मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा के द्वारा आज बिलासपुर जिला के बिल्हा तहसील में नवीन सिविल कोर्ट भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी पोर्टफोलियो न्यायाधीश जिला बिलासपुर, न्यायामूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, न्यायमूर्तिरविन्द्र कुमार अग्रवाल, न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की गरिमामय उपस्थिति रही।  मुख्य न्यायाधिपति महोदय श्री सिन्हा ने न्याय की प्रभावी पहुंच आमजन तक स्थापित किये जाने में न्यायिक अधोसंरचना के महत्व पर जोर…
Read More
वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में छत्तीसगढ़ की भूमिका महत्वपूर्ण— मुख्यमंत्री साय

वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में छत्तीसगढ़ की भूमिका महत्वपूर्ण— मुख्यमंत्री साय

रजक समाज की भूमिका सनातन परंपराओं की निरंतरता में अत्यंत महत्वपूर्ण - मुख्यमंत्री रायपुर / शिक्षा ही वह साधन है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकता है और अपने सपनों को साकार कर सकता है। शिक्षा से ही रोजगार के अवसर सृजित होते हैं। व्यक्तिगत और सामाजिक विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” हमारी सरकार का मूलमंत्र है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में छत्तीसगढ़ की महत्त्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित है। हमने राष्ट्रीय विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ विजन डॉक्युमेंट भी जारी किया है,…
Read More