RAIGRAH

एनटीपीसी लारा ने खेल दिवस पर जमीनी स्तर की प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसला

एनटीपीसी लारा ने खेल दिवस पर जमीनी स्तर की प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसला

खेलों के माध्यम से युवाओं का सशक्तिकरण – सपनों को उड़ान, भविष्य का निर्माण रायगढ़ । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एनटीपीसी लारा ने अपनी सशक्त सीएसआर पहलों के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को सशक्त बनाने की उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान सभा आयोजन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की लैक्रोस टीम के सदस्यों के साथ एक संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उनकी प्रतिबद्धता और उपलब्धियों को मान्यता दी गई। सामुदायिक विकास में सार्थक योगदान देने के एनटीपीसी के व्यापक मिशन के तहत इस आयोजन ने इस बात पर…
Read More
एनटीपीसी लारा द्वारा परियोजना प्रभावित गाँवों के छात्रों के लिए करियर परामर्श सह अभिविन्यास सत्र का आयोजन

एनटीपीसी लारा द्वारा परियोजना प्रभावित गाँवों के छात्रों के लिए करियर परामर्श सह अभिविन्यास सत्र का आयोजन

रायगढ़। एनटीपीसी लारा ने सामुदायिक विकास और शैक्षिक सशक्तिकरण के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के तहत, परियोजना प्रभावित गाँवों में स्थित सरकारी स्कूलों के 250 से अधिक छात्रों के लिए एक करियर परामर्श सह अभिविन्यास सत्र का आयोजन किया। यह सत्र प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान, आकाश इंस्टीट्यूट के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में करियर के अवसरों, विशेष रूप से आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के बारे में बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करना था। आकाश इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों की एक समर्पित टीम ने एक ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया, जिसमें विज्ञान…
Read More
एनटीपीसी लारा में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया

एनटीपीसी लारा में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया

रायगढ़। देशभक्ति की भावना और जोश के साथ एनटीपीसी लारा में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सीआईएसएफ जवानों की परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में अनिल कुमार ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत को एक विकसित देश बनाने के उनके सपने को साकार करने का संदेश दोहराया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए सस्ती बिजली उपलब्ध कराने में एनटीपीसी की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।अनिल कुमार ने बताया कि एनटीपीसी लारा संयंत्र एनटीपीसी का सर्वश्रेष्ठ पावर स्टेशन है, पीएलएफ में प्रथम और देश में चौथा सर्वश्रेष्ठ…
Read More
बीते 78 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक सशक्त पहचान बनाई – अखिलेश सिंह

बीते 78 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक सशक्त पहचान बनाई – अखिलेश सिंह

वित्त वर्ष 2024-25 में परियोजना ने 110 लाख टन कोयला खनन कर 46% और 103 लाख टन कोयले का प्रेषण कर 47% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की -परियोजना प्रमुख एनटीपीसी तलईपल्ली में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस घरघोड़ा | एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने उत्साह और गौरव के साथ देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। परियोजना के कोशल विहार आवासीय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह की शुरुआत अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा परेड का निरीक्षण कर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ की गई, जिसके बाद डीजीआर सुरक्षा सेवा के कर्मियों…
Read More
जिला मुख्यालय रायगढ़ में 15 अगस्त को वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी फहराएंगे तिरंगा

जिला मुख्यालय रायगढ़ में 15 अगस्त को वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी फहराएंगे तिरंगा

रायपुर,/  छत्तीसगढ़ सरकार सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथि की सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार रायगढ़ जिले में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। श्री चौधरी जिला मुख्यालय में 15 अगस्त को आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और छत्तीसगढ़ सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन करेंगे।
Read More
गांव-गांव लगाए जा रहे आयुर्वेद शिविर,327 मरीजों को मिला अब तक निःशुल्क उपचार

गांव-गांव लगाए जा रहे आयुर्वेद शिविर,327 मरीजों को मिला अब तक निःशुल्क उपचार

रायगढ़, / आयुर्वेद चिकित्सा विभाग द्वारा गांव-गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया जा रहा है और जरूरतमंद ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार कर आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की जा रही हैं। रोगियों को उचित परामर्श और परहेज संबंधी जानकारी भी दी जा रही है। आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.अजय नायक ने बताया कि शिविरों में मौसम के अनुसार आहार-विहार, दिनचर्या, योगासन एवं आयुर्वेदिक जीवनशैली से जुड़ी जानकारी दी जा रही है, जिससे लोग प्राकृतिक और स्थायी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। जुलाई माह में आयोजित शिविरों में कुल 327 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया, जिसमें रनभाटा से 41, जिलाडी…
Read More
एनटीपीसी लारा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महलोई के छात्रों को रेनकोट वितरण

एनटीपीसी लारा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महलोई के छात्रों को रेनकोट वितरण

रायगढ़।सामुदायिक विकास और शैक्षिक सहायता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के तहत, एनटीपीसी लारा द्वारा  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महलोई के कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को रेनकोट वितरित किया गया । इस पहल का उद्देश्य छात्रों को बारिश से बचाना और यह बारिश की दिनों में भी स्कूल में आने जाने के लिए उनको कोई असुविधा न हो और बारिश में भी वे बिना किसी रुकावट के अपनी शिक्षा जारी रख सकें। वितरण समारोह में  अनिल कुमार (कार्यकारी निदेशक) एनटीपीसी लारा,  जाकिर खान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), और  तरुण कुमार (सरपंच, ग्राम पंचायत महलोई),  टी.आर. नंदे (प्रभारी…
Read More
प्रदेश में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार,अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं

प्रदेश में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार,अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं

रायपुर, प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और संतुलित बनाने की दिशा में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से बेहतर परिणाम मिले हैं। प्रदेश में युक्तियुक्तकरण के पूर्व कुल 453 विद्यालय शिक्षक विहीन थे। युक्तियुक्तकरण के पश्चात एक भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं है। इसी प्रकार युक्तियुक्तकरण के पश्चात प्रदेश के 5936 एकल शिक्षकीय विद्यालयों में से 4728 विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना की गई है जो कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक सार्थक कदम है, जिससे निःसंदेह उन विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। बस्तर एवं सरगुजा संभाग के…
Read More
जिले के कुल 69 सहकारी समितियों के माध्यम से अग्रिम भण्डारण कर किया जा रहा खाद वितरण

जिले के कुल 69 सहकारी समितियों के माध्यम से अग्रिम भण्डारण कर किया जा रहा खाद वितरण

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप राज्य के किसानों के हितलाभ के लए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों को निर्धारित समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है। रायगढ़ जिला अंतर्गत सहकारिता क्षेत्र में कृषकों को अधिक से अधिक खाद एवं बीज प्रदाय करने के संबंध में लगातार शासन तथा प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है। जिले के कुल 69 सहकारी समितियों के माध्यम से खरीफ वर्ष 2025 में खाद का अग्रिम भण्डारण करते हुए खाद वितरण का कार्य किया जा रहा है।             रायगढ़ जिले में…
Read More
एनटीपीसी लारा द्वारा आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान से बालिकाएं हो रही हैं सशक्त

एनटीपीसी लारा द्वारा आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान से बालिकाएं हो रही हैं सशक्त

रायगढ़। एनटीपीसी लारा द्वारा आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) आस-पास के गांवों के युवा दिमागों को बड़े सपने देखने और उन्हें हासिल करने के लिए सक्षम और सुसज्जित करने के लिए सशक्त बना रहा है। एनटीपीसी लारा में यह परिवर्तनकारी यात्रा शासकीय विद्यालयों में 10 से 12 वर्ष की आयु वर्ग की 40 लड़कियों के साथ चल रही है। इस वर्ष एनटीपीसी लिमिटेड का यह प्रमुख सीएसआर पहल 6वें वर्ष में प्रवेश किया है और लारा लगातार 4र्थ वर्ष 40 युवा दिमागों के साथ इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। यह पहल सरकार के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान…
Read More