रेणुकूट।मानव सेवा सर्वोपरि के भाव को साकार करते हुए प्रयास फाउंडेशन “एक मुहिम जिंदगी बचाने की” रक्तदाता समूह एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में मकरा और कुंवारी गांवों में राहत सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड और बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए जरूरतमंद ग्रामीणों, विशेषकर दिव्यांगों, बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी गई।


शिविर के दौरान 60 कंबल ठंड से बचाव हेतु वितरित किए गए, जबकि मच्छरों से होने वाली संक्रामक बीमारियों से सुरक्षा के लिए 20 मच्छरदानियां दी गईं। साथ ही बच्चों व महिलाओं को केला, बिस्कुट और टॉफी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। राजश्री वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप दुबे ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि यह सेवा अभियान जनवरी–फरवरी तक चरणबद्ध रूप से चलता रहेगा, जिसमें आगे रेणुकूट ईएसआई अस्पताल व अन्य गांवों में भी वितरण किया जाएगा। राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे और स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना की।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
