रेणुकूट ।सुरक्षा सप्ताह के दौरान व्यावहारिक सुरक्षा बीबीएओ प्रतियोगिता संविदाकार श्रमिकों के लिए ट्रेनिंग सेन्टर में आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में संविदाकार श्रमिकों की कुल 4 टीमों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का संचालन सैफुल्ला खालिद ने किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक प्रदीप्ता मिश्रा, बनोज पन्डा, तपन पाल, सुरेश शुक्ला, सुनील मिश्रा रहे। इस प्रतियोगिता में मेसर्स अनीता स्क्रैप के सुरेश शर्मा ने प्रथम स्थान, मेसर्स अनीता स्क्रैप के सुनील कमार शाह ने द्वितीय स्थान व मेसर्स चन्द्रा इलेक्ट्रिकल के सुनील यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में बनोज पन्डा ने विजेता टीम की घोषणा की एवं राजेन्द्र प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों एवं संविदा श्रमिकों ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
