जिला पंचायत अध्यक्ष पर टिप्पणी से बढ़ी सियासत, सपा जिलाध्यक्ष पर तहरीर

सोनभद्र । जिला पंचायत अध्यक्ष पर की गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल की ओर से सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव के खिलाफ करमा थाने में तहरीर दी गई है।तहरीर के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो और बयान में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे उनकी मान-प्रतिष्ठा और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा है। आरोप है कि वीडियो में जिला पंचायत को पैसों के बदले माफिया के हाथों सौंपने जैसी बातें कही गईं, जिसे उन्होंने पूरी तरह गलत और छवि खराब करने की कोशिश बताया है।इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *