साइबर ठगी के 86 पीड़ितों को राहत, पुलिस ने वापस कराए 35.86 लाख रुपये

सोनभद्र। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगी के शिकार हुए 86 लोगों को बड़ी राहत देते हुए करीब 35 लाख 86 हजार 160 रुपये की धनराशि उनके खातों में वापस कराई गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साइबर सेल और जनपद के सभी थानों में गठित साइबर हेल्प डेस्क द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत 1 फरवरी 2026 से अब तक 86 पीड़ितों की रकम वापस कराई गई।

NTPC

इससे पहले जनवरी 2026 में भी साइबर ठगी के 48 पीड़ितों के करीब 23 लाख 12 हजार 636 रुपये उनके बैंक खातों में वापस कराए गए थे।पुलिस के अनुसार यह सफलता एनसीआरपी पोर्टल की सतत निगरानी, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, संदिग्ध खातों को तत्काल होल्ड कराने और डिजिटल साक्ष्यों के तकनीकी विश्लेषण के कारण संभव हो पाई। विभिन्न बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर समय रहते कार्रवाई की गई, जिससे पीड़ितों की धनराशि सुरक्षित वापस कराई जा सकी।सोनभद्र पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *