सोनभद्र । अनपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार 12 मार्च की रात करीब 11:44 बजे मुखबिर की सूचना पर सिंगरौली रोड स्थित रेलवे पुल के नीचे से अभियुक्त को पकड़ लिया गया। उसके पास से एक लाइसेंसी 12 बोर का असलहा बरामद किया गया, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार युवक की पहचान विशाल कुमार पुत्र रमाशंकर प्रसाद, निवासी शिव मंदिर आरा खटाल रेनूसागर, थाना अनपरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष भेज दिया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी रेनूसागर उपनिरीक्षक बृजेश कुमार दूबे, हेड कांस्टेबल विजय कुमार और हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव शामिल रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
