पशु क्रूरता में पुलिस ने 05 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 03 गोवंश बरामद 

दुद्धी, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

NTPC

आज बुधवार को प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना दुद्धी से लगभग 100 मीटर पूर्व एक मैजिक वाहन में 03 गोवंश को क्रूरता पूर्वक लादकर झारखंड ले जाते हुए 05 अभियुक्तों को समय करीब 03:19 बजे गिरफ्तार किया गया ।इस संबंध में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 70/2026 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों में अमरेश यादव पुत्र रामनारायण यादव,विनोद यादव पुत्र रामलखन यादवरावत यादव पुत्र गोपाल यादव,संतोष यादव पुत्र रामविलास यादव, मुनेश्वर यादव पुत्र हरिहर यादव सभी निवासी थाना रंका, जनपद गढ़वा झारखंड शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह हे0का0 भागीचन्द,का0 आकाश सरोज थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *