PIPARI

दिलीप कुमार बने उत्तर प्रदेश अभियंता संघ के सोनभद्र जिला अध्यक्ष

दिलीप कुमार बने उत्तर प्रदेश अभियंता संघ के सोनभद्र जिला अध्यक्ष

पिपरी । उत्तर प्रदेश अभियंता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक  4 जनवरी 2026 को सोनभद्र जनपद के पिपरी क्षेत्र में संपन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग एवं उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग (कनहर संगठन) से जुड़े अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंताओं ने सहभागिता की। बैठक के दौरान संगठन से संबंधित कई आवश्यक एवं ज्वलंत प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन कनहर निर्माण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार द्वारा किया गया। बैठक में कनहर संगठन के अधिशासी अभियंता वीर बहादुर सिंह तथा सहायक अभियंता आलोक चंद्र यादव, आशुतोष मिश्रा, सुनील यादव, गौरव, त्रिलोक…
Read More
जीआईसी पिपरी की छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी

जीआईसी पिपरी की छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी

पिपरी। दिनांक 30 सितम्बर 2025 को पिपरी थाना परिसर में एक अनोखी पहल के तहत जीआईसी तुर्रा पिपरी की कक्षा 12 की मेधावी छात्रा रमसा परवीन को एक दिन का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा छात्रा को थाना स्तर पर संचालित कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान रमसा परवीन को मिशन शक्ति फेस-5 के संबंध में शासन की मंशा और महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आईजीआरएस पोर्टल और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे—1090, 181, 112, 1076 इत्यादि के महत्व से भी अवगत कराया गया, ताकि छात्राओं एवं महिलाओं को समस्याओं…
Read More