होली और रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक

घोरावल। आगामी होली पर्व एवं रमजान माह के मद्देनजर थाना घोरावल परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय ने की।बैठक में प्रभारी निरीक्षक, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय नागरिक, व्यापार मंडल प्रतिनिधि और विभिन्न धर्मगुरु उपस्थित रहे। क्षेत्राधिकारी ने सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा और पारस्परिक सम्मान बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अफवाह, भ्रामक या आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के किसी भी प्रयास पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।बैठक में उपस्थित नागरिकों और धर्मगुरुओं ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और क्षेत्र में शांति व सद्भाव बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *