दुद्धी । आगामी चैत्र नवरात्रि और ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर महिला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय ने की।बैठक में दोनों समुदायों के संभ्रांत लोगों ने त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर अपने विचार रखे और आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान नगर में साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था, एकम की शोभायात्रा और ईद की नमाज को लेकर भी विस्तार से बातचीत की गई।पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि सभी लोग मिलजुलकर त्योहार मनाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने बताया कि ईद की नमाज कैंपस के अंदर अदा की जाएगी। वहीं चैत्र नवरात्र के दौरान धार्मिक स्थलों के आसपास मांस की दुकानें बंद रहेंगी। शासन के निर्देशानुसार शस्त्र प्रदर्शन पर भी पूरी तरह रोक रहेगी, हालांकि लोग विधिवत पूजा-अर्चना कर सकते हैं।बैठक में कोतवाल धर्मेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि, महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, डॉ. लवकुश प्रजापति, रविंद्र जायसवाल, दीपक शाह, मनु खान, कलीमुल्ला खान, सैफुल्ला, फकरुद्दीन तालिब खान, रहीमुद्दीन अंसारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
