एनटीपीसी विंध्याचल की मसाला यूनिट को एआईएमए समिट में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल करते हुए ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन सी एस आर एवं इनोवेशन समिट 2026 में पीएसयू श्रेणी के अंतर्गत रनरअप ट्रॉफी जीतकर स्टेशन का गौरव बढ़ाया है। यह सम्मान स्टेशन की सीएसआर पहल के तहत ईडीआईआई (EDII) के सहयोग से स्थापित मसाला उत्पादन इकाई के लिए प्रदान किया गया।इस परियोजना को एक केस स्टडी के रूप में प्रणव वर्मा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिन्होंने स्टेशन की ओर से रनरअप ट्रॉफी भी प्राप्त की।
ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन सी एस आर एवं इनोवेशन समिट एक राष्ट्रीय मंच है, जो संगठनों द्वारा किए जा रहे सामाजिक प्रभाव और जिम्मेदार व्यावसायिक प्रथाओं को मान्यता देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। एनटीपीसी विंध्याचल की मसाला यूनिट का मूल्यांकन विशिष्टता, प्रभाव, विस्तार क्षमता और स्थिरता जैसे कठोर मानकों पर किया गया।इस पहल को समुदाय-केंद्रित स्वरूप, आजीविका सृजन की क्षमता, स्केलेबिलिटी तथा दीर्घकालिक स्थिरता के लिए सराहा गया। यह सम्मान स्टेशन की समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करता है और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण हेतु एनटीपीसी विंध्याचल के सतत प्रयासों को दर्शाता है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *